लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, दिल्ली एलजी को सौंपी चिट्ठी

By आकाश चौरसिया | Updated: September 17, 2024 17:16 IST

Arvind Kejriwal: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के विधायक दल की बैठक में घोषणा होने के बाद आज मौजूदा सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव होने तक दिल्ली की CM आतिशी ही रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देArvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से दिया इस्तीफाArvind Kejriwal: उन्होंने चिट्ठी दिल्ली के एलजी को सौंप दी हैArvind Kejriwal: आज ही दिल्ली के नए सीएम को लेकर बड़ी घोषणा भी हुई है

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल मंगलवार दोपहर को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ देगी। अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को अपने इस्तीफे वाले चिट्ठी सौंप दी है और इस दौरान उनके साथ दिल्ली की होने वाली नई सीएम आतिशी भी मौजूद रहीं।

हालांकि, आज ही आम आदमी पार्टी ने सीएम आवास पर हुई बैठक में आगामी विधानसाभ चुनाव तक दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को अगला सीएम चुन लिया है। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होने जा रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने बीते रविवार को अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'दो दिन' में इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

उन्होंने कहा कि जब तक जनता उनकी ईमानदारी पर मुहर नहीं लगाती तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और जेल से बाहर आने के बाद अग्नि परीक्षा देने का इरादा नहीं जताएंगे। दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से जुड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आने के दो दिन बाद उन्होंने यह घोषणा की।

आप प्रमुख को झूठ केस में अरविंद केजरीवाल को फंसाया और फिर उन्हें जेल में भेजा गया। इस बात को दिल्ली की होने वाली सीएम आतिशी ने कहा है। इसके साथ उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाएं। विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम चर्चा हुई और इस दौरान ये भी साफ कर दिया गया कि कोई भी उप-मुख्यमंत्री नहीं बनेगा। इसी के साथ रेस में आतिशी ने सभी दावेदारों को पछाड़ दिया। दूसरी ओर बैठक में शामिल परिवहन एवं पर्यावरण मंत्री कैलाश गहलोत भी दावेदार थे, लेकिन आम सहमति आतिशी के पक्ष में दिखी।

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री..सुष्मा स्वराज ने साल 1998 में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इसी वर्ष इस्तीफा दिया और फिर वो दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं चला और दिसंबर, 1998 में उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया। 

ज्यादा समय तक दिल्ली की CM होने का गौरव इन्हें कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम स्वर्गीय शीला दीक्षित (31 मार्च 1938 - 20 जुलाई 2019) एक भारतीय राजनीति में एक अलग पहचान रखती थीं। दिल्ली की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली मुख्यमंत्री, साथ ही किसी भी भारतीय राज्य की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महिला मुख्यमंत्री, उन्होंने 1998 से शुरू हुए कार्यकाल में 15 वर्षों की अवधि तक सेवा की। शीला दीक्षित ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में लगातार तीन चुनावी जीत दिलाई।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप