लाइव न्यूज़ :

Swati Maliwal Case: विभव कुमार की गिरफ्तारी को अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की साजिश बताया, कल MP, MLA के साथ पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

By आकाश चौरसिया | Updated: May 18, 2024 17:53 IST

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में आज मुख्य आरोपी विभव कुमार की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी नेताओं को जेल में पहुंचाने के बाद अब उनके सचिव को भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविभव कुमार की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल बोले ये भी कहा कि ये गिरफ्तारी भाजपा की साजिश हैइस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने इस बात की जानकारी साझा की

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में आज मुख्य आरोपी विभव कुमार की गिरफ्तारी पर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी के कई नेताओं को जेल में पहुंचाने के बाद अब उनके सचिव को भेज दिया है। ये सब भाजपा की साजिश है और वे पार्टी को तोड़ने के लिए हर प्रकार की साजिश कर रहे हैं।   

उन्होंने इस बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा, "भाजपा ये साजिश के साथ कर रही है, इंग्लैंड से भारत लौटे राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, अतिशी को भी जेल में डालेंगे। उन्होंने इसके आगे विपक्ष को कठघरे में खड़ा करते हुए पूछा कि उनका कसूर क्या है?" 

वो यही नहीं रुके, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये मोहल्ला क्लिनिक नहीं बना पा रहे, गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे और ऐसे न कर पाने के कारण भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं। फ्री बिजली की सुविधा को ये लोग पचा नहीं पा रहा है और इसलिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वो कल भाजपा कार्यलय 12 बजे भाजपा दफ्तर आम आदमी पार्टी के एमएलए और एमपी के साथ पहुंचेंगे।  

बीती 13 मई को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल मिलने पहुंचीं थीं, जहां उनके साथ सीएम के निजी सचिव विभव कुमार ने दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। इसके बाद खुद पार्टी सांसद संजय सिंह ने बताया कि जो भी हुआ गलता था, सीएम इस पर एक्शन लेंगे। फिर, राष्ट्रीय महिला आयोग और दिल्ली पुलिस ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पीड़िता के बयान दर्ज करवाएं। इसमें उन्होंने साफ-साफ कहा कि विभव ने उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। यही नहीं स्वाति ने बताया कि पांव और पेट पर भी हमला किया गया। 

इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। फिर, बीते दिन यानी शुक्रवार को विभव ने भी स्वाति के खिलाफ ऑनलाइन केस दर्ज करा लिया है। लेकिन, केस में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज मुख्य आरोपी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लेने से पहले दिल्ली पुलिस ने सीट को रिक्रिएट भी किया। मामले के दौरान स्वाति मालीवाल ने ये भी बताया कि सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ की।    

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप