लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Meeting AAP Mla: 'मेरी गिरफ़्तारी के बाद 'आप' ज़्यादा मज़बूत हो गई' सीएम आवास पर विधायकों की बैठक में बोले केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 12, 2024 12:45 IST

Arvind Kejriwal meeting AAP Mla: तिहाड़ जेल से 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर बाहए आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम आवास पर सभी विधायकों के साथ बैठक की।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम आवास पर केजरीवाल ने की सभी विधायकों के साथ बैठक बैठक में बोले केजरीवाल, 21 दिनों के लिए बाहर आया हूं, दो जून को वापिस जाऊंगा वो हमारी पार्टी को तोड़ना चाहते थे, लेकिन आप सभी डटे रहे

Arvind Kejriwal meeting AAP Mla: तिहाड़ जेल से 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत पर बाहए आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सीएम आवास पर सभी विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभा भारद्वाज, गोपाल राय सहित अन्य मौजूद रहे। बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने विधायकों को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल भेजने के पीछे इनका मक़सद आप को तोड़ना और हमारी सरकार को गिराना था। इस दौरान आप के कई विधायकों और नेताओं से बीजेपी ने संपर्क भी किया, लेकिन आप लोग नहीं टूटे। आप लोगों पर पूरे देश को गर्व है।

केजरीवाल ने कहा कि भारत को उज्जवल और अच्छा भविष्य केवल आम आदमी पार्टी ही दे सकती है। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार के कराए कामों की चर्चा दुनियाभर में होती है। उन्होंने कहा कि जब मैं जेल में था तो मुझे इसी बात की चिंता रहती थी कि जनता को दवाएं मिलना तो बंद नहीं हो गईं। कहीं मुफ्त बिजली-पानी तो बंद नहीं हो गया, लेकिन आप सभी ने बहुत अच्छा काम किया और किसी भी साज़िश को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे गिरफ़्तार करके पार्टी तोड़ना और सरकार गिराना चाहती थी लेकिन हुआ इसके विपरीत। मेरी गिरफ़्तारी के बाद पार्टी और भी ज़्यादा मज़बूत हो गई।

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल जेल गए थे तो पार्टी के सभी चार बड़े नेता जेल में थे। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सभी एक साथ कैसे आए यह बड़ी बात है। अब सारी लड़ाई चुनाव पर निर्भर है।

हर राज्य में बीजेपी की सीटें घटेंगी। बीजेपी एक राज्य के बारे में बताए जहां उन्हें लगता है कि उनकी सीटों की संख्या बढ़ेगी। लोग अनुमान लगा रहे हैं कि बीजेपी 200 से 220 सीटे जीतेगी। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसंजय सिंहAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाGopal Rai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप