लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, 'प्रधानमंत्री मोदी जो कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 13:18 IST

Arvind Kejriwal In Tihar Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की एक अदालत ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे15 दिनों के लिए जेल भेजे गए अरविंद केजरीवाल दिल्ली की एक अदालत ने केजरीवाल को नहीं दी राहत 21 मार्च को ईडी ने केजरीवाल को किया था गिरफ्तार

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की एक अदालत ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इधर, अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, जब उन्हें ईडी अधिकारियों के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जो यह कर रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है।

अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जेल अभिरक्षा वाहनी जेल वैन से तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा।जेल ले जाने से पहले मेडिकल भी करवाया जा सकता है। जेल वैन में करीब 10 अधिकारियों की देखरेख के साथ अरविंद केजरीवाल को तिहाड जेल ले जाया जाएगा।

जेल में तीन किताब पढ़ेंगे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने जेल में तीन किताब की मांग की है। अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कोर्ट में ईडी ने केजरीवाल की और रिमांड नहीं मांगी। बल्कि, न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अदालत से जेल में 3 किताब पढ़ने के लिए देने की मांग की। रामायण-श्रीमदभागवत गीता और तीसरी नीरजा चौधरी द्वारा लिखित किताब की मांग की गई है।

केजरीवाल के दो मंत्रियों के नाम भी आए सामने

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईडी ने केजरीवाल के साथ पूछताछ की। पूछताछ में केजरीवाल ने खुलासा किया है। केजरीवाल ने कहा है कि विजय नायर मुझे रिपोर्ट नहीं करता था। आतिशी, सौरभ को रिपोर्ट करता था। कोर्ट रूम में अपना नाम सुनकर हैरान रहे गए हैं आतिशी और सौरभ। मालूम हो कि शराब घोटाला में जब मनीष सिसोदिया को तिहाड़ भेजा गया था।

 तब उनकी जगह पर ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। वहीं, आतिशी को शिक्षा विभाग दिया गया। मौजूदा समय में दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा विभाग आतिशी के पास हैं। आतिशी के पास एक दर्जन से ज्यादा विभाग की जिम्मेदारी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईBJPआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए