लाइव न्यूज़ :

शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल और के. कविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला

By आकाश चौरसिया | Updated: April 23, 2024 14:46 IST

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के. केविता की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की कोर्ट ने के. कविता और अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी हैसुनवाई के दौरान सभी आरोपी कोर्ट में वर्चुअली पेश हुएइस मामले में 'आप' के कथित फंड मैनेजर चनप्रीत सिंह की मुश्किलें बढ़ीं

शराब घोटाला मामला: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता और गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के कथित फंड मैनेजर चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। हालांकि, अब दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी खत्म कर दी गई है। 

इस दौरान कोर्ट में अरविंद केजरीवाल, के. कविता और चनप्रीत सिंह को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट का यह फैसला आम आदमी पार्टी के संयोजक की उस याचिका को खारिज करने के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल की उपस्थिति में अपने डॉक्टर के साथ रोजाना 15 मिनट के चिकित्सीय परामर्श की अनुमति देने की मांग की थी।

दिल्ली की अदालत ने निर्देश दिया कि आवश्यक चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए और किसी विशेष परामर्श की आवश्यकता के मामले में तिहाड़ जेल अधिकारी एम्स निदेशक द्वारा गठित एक मेडिकल बोर्ड को नियुक्त करेंगे, जिसमें एक एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और एक मधुमेह विशेषज्ञ शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सरकार की अब समाप्त हो चुकी उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था।

दिल्ली सीएम से पहले तेलंगाना में एमएलसी और बीआरएस नेता के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 46 वर्षीय कविता को हैदराबाद में उनके बंजारा हिल्स आवास से गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :दिल्लीके कवितातेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम