लाइव न्यूज़ :

AAP Fast Jantar Mantar: केजरीवाल के समर्थन में 'आप' का एक दिन का सामूहिक उपवास

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 13:25 IST

AAP Fast Jantar Mantar: दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया। वह 15 अप्रैल तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल के समर्थन में आप का सामूहिक उपवास जंतर-मंतर पर भारी संख्या में आप कार्यकर्ता जुटे तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल

AAP Fast Jantar Mantar:दिल्ली की कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया। वह 15 अप्रैल तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहेंगे। इधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास रखा गया। जंतर-मंतर पर भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। दिल्ली के अलावा देशभर के अन्य हिस्सों में केजरीवाल के समर्थन में आप कार्यकर्ताओं के द्वारा उपवास किया गया। आप नेताओं का कहना है कि दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को बहुत प्यार करते हैं।

वे उन्हें सीएम नहीं बल्कि अपना बेटा या भाई मानते हैं। सभी चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की जल्द रिहाई हो। आप प्रवक्ता रीना गुप्ता ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी हुई है। तब से पूरे देश में इसके ख़िलाफ़ आक्रोश है। 21 मार्च गिरफ़्तारी वाले दिन से लेकर अभी तक लोग सड़कों पर हैं, अपनी गिरफ़्तारियां दे रहे हैं। आज भी देश और पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास रख रहे हैं आज का आवाहन उन लोगों के लिए है जो समर्थक हैं, जिन्हें लगता है कि लोकतंत्र खतरे में है। हम उनसे अपील करते हैं कि वे अपने तरीके से उपवास रखें।

क्या बोले संजय सिंह

तिहाड़ जेल से बेल पर बाहर आए आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जंतर-मंतर पहुंचे। यहां उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। संजय सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम पार्टी तक सीमित है, लेकिन आने वाले दिनों में हम इंडिया एलायंस के साथ मिलकर कई कार्यक्रम करेंगे। जंतर मंतर की ऐतिहासिक धरती से मैं कहना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार थे, ईमानदार हैं, ईमानदार रहेंगे।

क्या बोले विधानसभा अध्यक्ष

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि दुनिया भर के लोकतंत्र समर्थक एक दिन की भूख हड़ताल पर हैं। यह लड़ाई अब उन लोगों के साथ शुरू हो गई है जो चुनी हुई सरकारों के विधायकों को खरीदते हैं और उनकी सरकारें गिराते हैं। हम भारत के संविधान की रक्षा कर सकते हैं। वे आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहते थे, लेकिन हम मजबूत हो गए हैं।

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालजेडीयूआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत