लाइव न्यूज़ :

आप सांसद राघव चड्ढा को लेकर अरविंद केजरीवाल का दावा- जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, बताया गुजरात से जुड़ा है लिंक

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 30, 2022 13:27 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने यह नहीं बताया कि कौन-सी एजेंसी चड्ढा को गिरफ्तार करने की कथित योजना पर काम कर रही है और उन पर क्या आरोप हैं।राज्यसभा सदस्य चड्ढा को इस साल की शुरुआत में पंजाब के विधानसभा चुनावों में आप की जीत में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है।चड्ढा को हाल में गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दावा किया कि आप सांसद राघव चड्ढा को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।"

आम आदमी पार्टी ने 18 सितंबर को अपने राज्यसभा सदस्य चड्ढा को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आप का गुजरात सह-प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, केजरीवाल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए चड्ढा ने कहा कि गुजरात में आप की प्रगति को देखकर भाजपा की नींद उड़ गई है। ऐसे में चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, "हम अपने खून से लिखें कहानी ऐ वतन मेरे करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे।"

उन्होंने आगे लिखा, "गुजरात बदलाव मांग रहा है और हर दिन आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम देख भाजपा की नींद उड़ गई है। हम भगत सिंह के अनुयायी हैं- ना तुम्हारी जेल की दीवारों से डरते हैं ना फांसी के फंदे से। इंकलाब जिंदाबाद।" इस हफ्ते की शुरुआत में आप के संचार प्रभारी विजय नायर को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीबीआई को गिरफ्तार किया गया था।

केजरीवाल ने नायर की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें गिरफ्तार किया गया क्योंकि वह आप की गुजरात संचार रणनीति को संभाल रहे थे। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने आरोप लगाया था कि जांच एजेंसी द्वारा नायर की गिरफ्तारी भाजपा के आप को कुचलने और गुजरात में उसके अभियान में बाधा डालने के 'चल रहे प्रयास' का हिस्सा है जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

टॅग्स :राघव चड्ढाअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप