लाइव न्यूज़ :

'मैं हनुमान का भक्त, ये कंस की औलाद...जय श्री राम...', केजरीवाल ने गुजरात में भाजपा पर ऐसे साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: October 9, 2022 09:57 IST

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गुजरात में अपने रोड शो के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के नारे लगाए। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले भगवान का भी अपमान कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अपने मंत्री पर हिंदू देवी-देवताओं के विरोध में बयान देने के आरोपों के बीच गुजरात में भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल।अरविंद केजरीवाल ने अपने रोड शो के दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए।केजरीवाल ने कहा, 'मैं भगवान हनुमान का सच्चा भक्त हूं और और ये कंस की औलाद हैं।'

वडोदरा: गुजरात चुनाव की आहट के बीच अपने मंत्री पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान करने के आरोपों का जवाब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वडोदरा में आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यक्रम में 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए दिया। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'वे मेरे बारे में बुरा कह रहे हैं। मुझे परवाह नहीं है। लेकिन वे मुझसे नफरत करते हैं और अपनी नफरत में इतने अंधे हैं कि वे देवताओं का अपमान भी कर रहे हैं।'

इससे पहले, आप कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की रैली से पहले आप विरोधी लगाए कुछ पोस्टर हटाए। कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख के रैली स्थल तक जाने वाले रास्ते पर लगे सभी आप विरोधी पोस्टर और बैनर उतार दिए। वहीं, दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के कथित हिंदू विरोधी बयानों का विरोध करते हुए वडोदरा में भाजपा के समर्थकों ने केजरीवाल की रैली से 'आप' के बैनर भी फाड़े।

वडोदरा शहर में केजरीवाल की तिरंगा यात्रा और ‘रोड शो’ के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए और विभिन्न स्थानों पर उन्हें काले झंडे भी दिखाए। यात्रा न्याय मंदिर इलाके से शाम साढ़े चार बजे शुरू होने वाली थी, जिसमें करीब दो घंटे की देर हो गई क्योंकि भाजपा और आप के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया।

'मैं हनुमान का भक्त..ये कंस की औलाद'

केजरीवाल ने इस कार्यक्रम के दौरान न्याय मंदिर इलाके में एक खुले ट्रक से यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, मैं भगवान हनुमान का सच्चा भक्त हूं और और ये कंस की औलाद हैं।'  उन्होंने ‘जय श्री राम’ और ‘जय श्री कृष्ण’ के नारे लगाए। केजरीवाल दावा किया कि पोस्टर में भगवान का अपमान करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 

उन्होंने पोस्टर का जिक्र करते हुए कहा कि उनके खिलाफ आसुरी शक्तियां एकजुट हैं, जो कंस के बेटे हैं। केजरीवाल ने कहा, ‘वे भगवान और उनके श्रद्धालुओं का अपमान करते हैं, उपद्रव और हिंसा में संलिप्त हैं।’ 

केजरीवाल ने कहा, ‘मैं उनसे कहना चाहूंगा कि मेरा जन्म कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुआ था। भगवान ने मुझे एक विशेष कार्य कंस के इन वंशजों को खत्म करने के लिए भेजा है ताकि लोगों को भ्रष्टाचार और उपद्रवियों से निजात मिल सके।’

'राम भक्तों को मुफ्त अयोध्या यात्रा कराएगी आप सरकार' 

गुजरात के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन केजरीवाल ने दाहोद में भी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी गुजरात में सत्ता में आती है, तो वह भगवान राम के दर्शन के इच्छुक लोगों की अयोध्या यात्रा का पूरा खर्च वहन करेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भी ऐसी ही योजना शुरू की है, जिसके तहत राम भक्तों को विशेष ट्रेन से अयोध्या ले जाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर अगले साल तक बनकर तैयार हो जाएगा। कौन-कौन मंदिर जाना चाहता है? आप सभी जाना चाहते हैं। लेकिन यात्रा, वहां रहना, खाना और सबकुछ बहुत महंगा है, है ना? और अगर आप पूरे परिवार के साथ जाते हैं तो खर्च कितना बढ़ जाता है।’ उन्होंने कहा, 'अगर हम गुजरात में सत्ता में आते हैं, तो अयोध्याजी का नि:शुल्क दर्शन कराएंगे।'

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील