लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: अरविंद केजरीवाल का राज्य में 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा, युवा बेरोजगारों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये

By मेघना सचदेवा | Updated: August 2, 2022 10:32 IST

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने गुजरात की जनता से एक और वादा किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर आम आदमी पार्टी चुनाव जीत जाती है तो गुजरात में 10 लाख सरकारी नौकरियां शुरू करेंगे। युवाओं को जब तक नौकरी नहीं मिलेगी तब तक उन्हें तक हर महीना 3 हजार रुपये दिए जाऐंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी ने गुजरात में बेरोजगार युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अरविंद केजरीवाल 1 महीने में 4 बार गुजरात दौरे पर जा चुके हैं।

नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी कमर कस चुकी है। फ्री बिजली और बकाया बिजली बिल माफ करने वाले वादे के बाद अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता के लिए एक और वादा किया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा गया है कि अगर गुजरात में उनकी सरकार बनती है तो 10 लाख सरकारी नौकरियां निकाली जाऐंगी। इसी के साथ बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक हर महीना 3 हजार रुपये दिए जाऐंगे। सौराष्ट्र क्षेत्र के गिर सोमनाथ जिले एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने ये बातें कही हैं।

साल के अंत में होने हैं गुजरात चुनाव 

इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने हैं। अरविंद केजरीवाल लगातार खुद प्रचार प्रसार के लिए रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 1 महीने में अरविंद केजरीवाल 4 बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने गुजरात की जनता से कहा था कि हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। उन्होंने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र भी किया था कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 31 दिसंबर 2021 तक के ऐसे सारे बिजली बिलों को माफ करेंगे जिनमें खामियां हैं। 

' हम रेवड़ी जनता में बांटते हैं '

दिल्ली के सीएम ने फ्री बिजली का वादा करते हुए बिना नाम लिए मोदी सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा था यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं। गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल ने फ्री बिजली और दिल्ली की तरह शिक्षा मॉडल को लागू करने की बात कही थी जिसके बाद वो आम आदमी पार्टी को पंजाब में बंपर जीत भी मिली थी। हालांकि इस बार गुजरात के लिए उन्होंने फ्री बिजली और दिल्ली शिक्षा के मॉडल के साथ जॉब गारंटी का वादा भी जोड़ दिया है। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरातAam Aadmi Partyबेरोजगारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"