लाइव न्यूज़ :

'भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ छपे लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर', अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से की अपील

By विनीत कुमार | Updated: October 26, 2022 12:11 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि भारतीय करेंसी पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की भी फोटो महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ लगाई जाए। उन्होंने इसके लिए इंडोनेशिया का उदाहरण दिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय करंसी नोट पर लक्ष्मी और गणेश का चित्र होगा तो हमारा देश और समृद्ध होगा: अरविंद केजरीवाल देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत प्रयास के साथ-साथ देवी-देवताओं के आशीर्वाद की भी जरूरत: केजरीवालअगर इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है, गणेश जी को चुन सकता है, तो हम भी कर सकते हैं: केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी के साथ-साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर लगाने की भी मांग की है। केजरीवाल ने बुधवार को ये अपील की।

केजरीवाल ने कहा कि अगर भारतीय करंसी नोट पर लक्ष्मी और गणेश का चित्र होगा तो हमारा देश और समृद्ध होगा। उन्होंने कहा, 'नए करंसी नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर के बगल में लक्ष्मी और गणेश के चित्र प्रकाशित किए जा सकते हैं।' 

'इंडोनेशिया कर सकता है तो हम क्यों नहीं?'

केजरीवाल ने कहा, 'जैसा कि मैं कह चुका हूं कि हमें अपने देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत प्रयास करना है। लेकिन इसके साथ ही हमें देवी-देवताओं के आशीर्वाद की आवश्यकता है। नोटों पर गणेश की तस्वीर होने पर पूरे देश को आशीर्वाद मिलेगा। एक तरफ गणेश जी और लक्ष्मी जी और दूसरी तरफ गांधी जी।'

केजरीवाल ने आगे कहा, 'अगर इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है, गणेश जी को चुन सकता है, तो हम भी कर सकते हैं... मैं इसके लिए अपील करने के लिए कल या परसों केंद्र को पत्र लिखूंगा...हमें आर्थिक स्थिति से निपटाने के प्रयासों के अलावा सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद की आवश्यकता है।'

बता दें कि इंडोनेशिया के 20,000 रुपये के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर लगी गुई है।

केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव का भी जिक्र किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम दिल्ली नगर निगम के चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दिल्ली के लोग भाजपा को खारिज कर देंगे।' उन्होंने साथ ही दावा किया कि दिल्ली के निवासियों के प्रयासों से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर कम हुआ है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीमां लक्ष्मीभगवान गणेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील