लाइव न्यूज़ :

मानहानि केस: केजरीवाल ने मजीठिया से मांगी माफी, मजीठिया ने कहा-'माफ किया'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 15, 2018 21:53 IST

अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया, जो उन्होंने केजरीवाल के द्वारा भेजी गई बताई।

Open in App

नई दिल्ली(15 मार्च): आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अकाली नेता और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांग ली है। आरोप-प्रत्यारोप के बाद आखिरकार केजरीवाल ने लिखित रूप में माफी मांगी है।

अकाली दल के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने खुद एक खत को सभी के सामने दिखाया, जो उन्होंने केजरीवाल के द्वारा भेजी गई बताई। पेश की गई ये चिट्ठी आप पार्टी के लेटर हेड की है जो अरविंद केजरीवाल की और से लिखी गई थी। अरविंद केजरीवाल ने बिक्रम सिंह मजीठिया से पंजाब चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों,मजीठिया और उनके परिवार पर लगाए गए ड्रग्स तस्करी के तमाम आरोप लगाए थे जिस पर माफी मांगी।

 पंजाब चुनाव के दौरान केजरीवाल ने नशे का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए बिक्रम मजीठिया को जिम्मेदारी ठहराया था और कहा था कि अगर उऩकी सरकार राज्य में बनेगी तो वह जेल में होंगे।

जिस पर बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर जिला अदालत में अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आशीष खेतान पर मानहानि का केस कर दिया था। इस मानहानि केस के बाद अब अचानक से इस मामले में माफी मांगी है, जबकि कहा जा रहा है कि केजरीवाल ने ये माफी इसलिए मांगी है क्योकि उनको लग रहा है कि कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आएगा।

वहीं  पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता और अमृतसर से विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि अब ये साफ हो गया है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और अकाली दल मैच फिक्सिंग कर रही है।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील