लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: राहुल को केजरीवाल ने दिया धोखा, पंजाब-चंडीगढ़ में अकेले लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

By धीरज मिश्रा | Updated: February 10, 2024 16:59 IST

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को झटका दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर ऐलान कर दिया है कि उनका पंजाब की 13 लोकसभा और चंडीगढ़ की 1 सीट पर इंडिया गठबंधन के साथ किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब की 13 लोकसभा और चंडीगढ़ की 1 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द: केजरीवाल इंडिया गठबंधन के साथ किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं होगाजनता से अपील की है कि सभी 14 सीटों पर आप को वोट देकर विजयी बनाए

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को झटका दिया है। उन्होंने सीधे तौर पर ऐलान कर दिया है कि उनका पंजाब की 13 लोकसभा और चंडीगढ़ की 1 सीट पर इंडिया गठबंधन के साथ किसी भी तरह से कोई समझौता नहीं होगा। केजरीवाल ने यह भी कहा है कि जल्द ही सभी लोकसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवाद उतारने जा रही है।

उन्होंने जनता से अपील की है कि सभी 14 सीटों पर आप को वोट देकर विजयी बनाए। मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार इस बात को पूर्व में भी कहते रहे हैं कि पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर वह कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे।

यहां तो आप अकेले सभी 13 लोकसभा सीटें जीतेगी। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि पंजाब में जहां इंडिया गठबंधन से इतर होकर आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही है वहीं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चंडीगढ़ के मेयर चुनाव लड़े थे।

इंडिया गठबंधन से क्यों बनाई जा रही है दूरी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जहां मोदी सरकार तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए खुद को आश्वस्त बता रही है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के साथ एनडीए में शामिल दलों को रोकने के लिए विपक्षी एकता इंडिया गठबंधन से लगातार नेताओं की दूरियां बढ़ रही हैं। पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया कि वह बंगाल में अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो एक वक्त तक इंडिया गठबंधन के कप्तान बताए जाते थे। वह भी अब एनडीए में शामिल हो गए हैं। इधर अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि शीट शेयरिंग का फॉर्मूला अगर जल्द ही नहीं सुलझाया गया तो केजरीवाल दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर भी अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालपंजाबचंडीगढ़राहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए