लाइव न्यूज़ :

Delhi Polls: 'हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा...', केजरीवाल ने BJP पर लगाया आरोप, EC को लिखा पत्र

By अंजली चौहान | Updated: February 2, 2025 12:20 IST

Delhi Election 2025:आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल कहते हैं, "...जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं बीजेपी की सीटें कम होती जा रही हैं और आप ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है। इसलिए, पूरी बीजेपी बौखला गई है...लोगों पर उनके गुंडों द्वारा हमला किया जा रहा है और उन्हें पीटा जा रहा है।"

Open in App

Delhi Election 2025:आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का चुनाव आयोग को बार- बार पत्र लिखने का सिलसिला जारी है। केजरीवाल ने आज मुख्य चुनाव आयोग अध्यक्ष को पत्र लिख बीजेपी की शिकायत की है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी आप के कार्यकर्ताओं को धमका रही है उनके साथ गुंडागर्दी कर रही है।  

आप संयोजक ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धमकाया और परेशान किया जा रहा है। अपने पत्र में, केजरीवाल ने कहा, "मैं चुनाव के दिन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्ली पुलिस द्वारा नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमारे जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को दी जा रही धमकी और उत्पीड़न पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करने के लिए लिख रहा हूँ।"

गौरतलब है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से केजरीवाल का मुकाबला कांग्रेस के संदीप दीक्षित और भाजपा के प्रवेश वर्मा से है। केजरीवाल ने आप के जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर गंभीर चिंता व्यक्त की, जिसमें गैरकानूनी हिरासत, शारीरिक दुर्व्यवहार और विभिन्न धाराओं के तहत गलत तरीके से मामला दर्ज किए जाने के मामले शामिल हैं।

आप प्रमुख ने अपने पत्र में कहा, "कल हमारे वरिष्ठ स्वयंसेवक चेतन (प्रिंसेस पार्क पार्ट-2 के निवासी) को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएसएस, 2023 की धारा 126 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह निराधार और काल्पनिक आधार पर किया गया कि उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि ऐसा कोई मामला नहीं है। उन पर बेशर्मी से ऐसे आरोप लगाए गए जो उन्होंने कभी किए ही नहीं। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इतना गंभीर शारीरिक शोषण भी किया कि वे बेहोश हो गए और बाद में उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया। बाद में, काफी संघर्ष के बाद उन्हें संबंधित रिटर्न ऑफिसर/एसडीएम के सामने पेश किया गया और जमानत दे दी गई, जिस मामले में उन्हें बेशर्मी से फंसाया गया था।"

टॅग्स :दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025आम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालKejriwal DelhiDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी