लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश सरकार को 600 करोड़ की संपत्ति दान कर दी, जानिए कौन हैं डॉ. अरविंद गोयल

By शिवेंद्र राय | Updated: July 21, 2022 14:10 IST

उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल मुरादाबाद के रहने वाले है। अरविंद गौतम ने गरीबों के कल्याण के लिए अपनी सारी संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार को दान कर दी है। संपत्ति की कीमत 600 करोड़ बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजसेवी डॉ. अरविंद गोयल ने सारी संपत्ति दान कीसंपत्ति की कीमत 600 करोड़ हैअपने पास केवल घर रखा है

मुरादाबादउत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. अरविंद गोयल ने अपनी सारी संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार को दान देने का फैसला किया है। डॉ. गोयल की कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ बताई जा रही है। डॉ. अरविंद गोयल ने ये फैसला गरीबो के कल्याण के लिए किया है। अपनी सारी संपत्ति राज्य सरकार के हवाले कर डॉ.गोयल ने खुद के लिए केवल मुरादाबाद स्थित कोठी ही अपने पास रखी है।

कौन हैं डॉ. अरविंद गोयल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले डॉ. अरविंद गोयल एक उद्योगपति और समाजसेवी हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में अरविंद गोयल सौ से भी ज्यादा शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों के ट्रस्टी हैं। अरविंद गोयलके माता पिता स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अरविंद गोयल चार बार राष्ट्रपति से पुरस्कृत हो चुके हैं। कोरोना महामारी को दौरान डॉ. अरविंद गोयल ने अपने क्षेत्र के लोगों के लिए मुफ्त में राशन और खाने की व्यवस्था की थी। उन्होने लगभग 50 गांवों को गोद भी लिया था। 

डॉ. अरविंद गोयल के फैसले की जहां चारो ओर तारीफ हो रही है वहीं उनके परिवार वाले इस निर्णय से हैरान भी हैं। लेकिन दूसरी तरफ डॉ.गोयल का कहना है कि उन्होंने 25 साल पहले ही तय कर लिया था कि एक दिन अपना सर्वस्व दान कर देंगे। 

एक बातचीत के दौरान अरविंद गोयलने बताया कि एख बार वह ट्रेन से यात्रा कर रहे थे तभी उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को देखा जो ठंड से ठिठुर रहा था। उसके पास न चादर थी न जूते। डॉ. गोयल ने अपना जूता उसे दे दिया लेकिन कड़ाके की ठंड के कारण उनकी खुद की हालत खराब हो गई। डॉ. गोयल ने बताया कि उस दिन मैंने सोचा कि ऐसे न जाने कितने लोग होंगे जिनके पास न खाना है, न रहने की जगह और न पहनने के कपड़े। तभी से मैं हर जरूरतमंद की मदद करता हूं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमुरादाबादयोगी आदित्यनाथडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब