लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश: उग्रवादी हमले में NNP विधायक तिरोंग अबो समेत 11 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 21, 2019 17:15 IST

Open in App

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले में एनएससीएन (आईएम) के संदिग्ध उग्रवादियों ने एनपीपी के एक विधानसभा प्रत्याशी, दो सुरक्षा कर्मियों सहित सात लोगों की मंगलवार को गोली मार कर हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिले की खोंसा पश्चिम विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक तिरोंग अबो, इस सीट से दोबारा निर्वाचित होने का प्रयास कर रहे थे।

तिरप उपायुक्त पीएम थुंगन ने बताया कि अबो असम से अपने विधानसभा क्षेत्र में वापस लौट रहे थे और उस समय उनके साथ चार अन्य लोग और दो पुलिस कर्मी भी थे। जब उनका वाहन जिले के बोगापानी गांव के निकट पहुंचा तो संदिग्ध उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें सभी 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

उन्होंने कहा कि अधिक ब्यौरे की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना की निंदा करते हुये एनपीपी अध्यक्ष और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड पी संगमा ने इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि एनपीपी इस घटना में अपने विधायक श्री तिरोंग अबो (अरूणाचल प्रदेश) और उनके परिजनों की मौत से स्तब्ध और दुखी है और वे इस दुर्दांत हमले की निंदा करते हैं और पीएमओ एवं राजनाथ सिंह से हमले की इस घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग करते हैं। राज्य में विधानसभा के चुनाव लोकसभा के साथ संपन्न कराये गए थे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनक्सल हमलाअरुणाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतछत्तीसगढ़: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 12 नक्सली ढेर, जानें कैसे सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी

भारतसरेंडर के लिए नक्सलियों को क्यों चाहिए वक्त?

भारतAndhra Pradesh: सुरक्षाबलों ने 7 माओवादियों को किया ढेर, मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज