लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh Election Result 2024 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, 34 पर जीते, 11 पर आगे, कांग्रेस को 1 सीट की बढ़त, जानिए अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 2, 2024 12:55 IST

Arunachal Pradesh Election Result 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देArunachal Pradesh Election Result 2024 Live: भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। Arunachal Pradesh Election Result 2024 Live: पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। Arunachal Pradesh Election Result 2024 Live: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के न्गोंगलिन बोई को 56 मत से हराया।

Arunachal Pradesh Election Result 2024 Live: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। भाजपा अभी तक 34 सीट पर बाजी मार ली और 11 सीट पर आगे है। 60 विधानसभा में 45 सीट पर जीत और बढ़त है। भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा (31 विधायक) पार किया है। कांग्रेस का बुरा हाल है और केवल एक सीट पर बढ़त है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीईपी) को 2 सीट पर जीत और 3 पर बढ़त है। अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं। अरुणाचल प्रदेश में चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ मतदान हुआ था। चंगलंग उत्तर सीट से भाजपा के तेसम पोंगटे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एनपीपी के उम्मीदवार दिहोम किटन्या को 2,002 मत से हराया, जबकि नामसांग सीट से पार्टी के उम्मीदवार वांगकी लोवांग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के न्गोंगलिन बोई को 56 मत से हराया।

भाजपा के बालो राजा ने पालिन निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी के उम्मीदवार एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मयू तारिंग को 5,040 मत से हराया। भाजपा के हेयेंग मंगफी ने चायांग-ताजो सीट से कांग्रेस नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कोम्पू डोलो को 6,685 मत के अंतर से हराकर इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

भाजपा की चकत अबोह ने खोंसा पश्चिम से राकांपा नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यांग सेन माटे को 804 मत से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। लुम्ला निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा की त्सेरिंग ल्हामू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस नेता जम्पा थिरनली कुनखप को 1,531 मत के अंतर से हराया।

ल्हामू ने भी सीट बरकरार रखी। डाम्बुक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुइन्यो अपुम ने पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के नेता एवं अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजू तायेंग को 222 मत के अंतर से हराया। भाजपा उम्मीदवार रोडे बुई ने एनपीपी के अपने प्रतिद्वंद्वी ताबे डोनी को 1,591 मत से हराकर डुम्पोरिजो सीट जीती। बुई ने सीट बरकरार रखी।

भाजपा के ईलिंग तल्लांग ने सेप्पा ईस्ट सीट से कांग्रेस के तामे ग्यादी को 5,600 मतों से हराया। भाजपा के महेश चाई ने एनपीपी उम्मीदवार करिखो क्री को 2,805 मतों के अंतर से हराकर तेजू-सुनपुरा सीट जीती। भाजपा के रोटोम तेबिन ने रागा निर्वाचन क्षेत्र से एनपीपी के अजय मुर्तेम को 2,934 मत से हराया। एनपीपी उम्मीदवार पेसी जिलेन ने लिरोमोबा से भाजपा के अपने प्रतिद्वंद्वी न्यामार करबाक को 1,698 मत के अंतर से हराया। 

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसअरुणाचल लोकसभा चुनाव २०२४पेमा खांडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए