लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश: नए बसे आदिवासी समुदाय के 14 घरों को आग के हवाले किया, आगजनी के बाद हिंसा, निषेधाज्ञा लागू

By भाषा | Updated: October 26, 2019 20:55 IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जेंगथू पुल के पास रैली का आयोजन कर विरोध कर रहे अदि छात्र संघ (अदिसु) के प्रदर्शनकारियों की अर्धसैनिक बलों के साथ हुई झड़प के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में शरारती तत्वों द्वारा मबीरा क्षेत्र में नए बसे आदिवासी समुदाय के 14 घरों को आग के हवाले किए जाने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि 12-15 अक्टूबर के बीच तेंगपानी वन रिजर्व के अंतर्गत खाई-हे नल्ला के पास आगजनी की यह घटना हुई जिसके बाद प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई जिले में शरारती तत्वों द्वारा मबीरा क्षेत्र में नए बसे आदिवासी समुदाय के 14 घरों को आग के हवाले किए जाने के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 12-15 अक्टूबर के बीच तेंगपानी वन रिजर्व के अंतर्गत खाई-हे नल्ला के पास आगजनी की यह घटना हुई जिसके बाद प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को जेंगथू पुल के पास रैली का आयोजन कर विरोध कर रहे अदि छात्र संघ (अदिसु) के प्रदर्शनकारियों की अर्धसैनिक बलों के साथ हुई झड़प के कारण स्थिति बेकाबू हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हिंसक झड़प में पुलिस अधीक्षक अंकित कुमार सिंह और उपाधीक्षक सेप्राज परमे और थूतान जाम्बा को छोटी-मोटी चोटें आयीं। अदिसु ने नामसाई के उपायुक्त के सामने अखिल ताई खाम्पती सिंघपो छात्र संघ (एटीकेएसएसयू) पर आगजनी करने का आरोप लगाया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

एटीकेएसएसयू ने घटना में संलिप्तता से इंकार किया है। अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चौना मैन और गृहमंत्री बामांग फिलिक्स ने शुक्रवार रात को अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक में नामसाई में प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने का निर्णय लिया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री आलो लिबांग और विधायक निनोंग एरिंग और जिगनू नामचूम शामिल होंगे। इस बीच नामसाई के जिला डिविजनल वन कार्यालय ने कहा कि उन्होंने मबीरा में नई बसी आबादी के लिए कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टक्रोध में जुबान आत्मघाती बन जाती है...!

क्राइम अलर्टअरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमानजनक भाषा?, 11 मार्च तक न्यायिक हिरासत में हर्ष सिंह और रूबी जैन

क्राइम अलर्ट500 रुपये में मसाज पार्लर में काम करने वाली धंधेवाली?, अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के साथ हॉरर घटना

भारतअरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के जंगलों में लगी भीषण आग, वायु सेना ने 1.39 लाख लीटर पानी से बुझाई आग; टला बड़ा सकंट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील