लाइव न्यूज़ :

AIIMS ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का मेडिकल बुलेटिन किया जारी, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 21:11 IST

Arun Jaitley admitted to AIIMS: पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली ने दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था। उन्होंने पत्र में लिख कर कहा था कि मुझे मंत्री बनाने पर विचार न करें। डॉक्टरों की एक टीम जेटली की निगरानी कर रही है, जिसमें एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स, कार्डियोलॉजिस्ट्स और नेफ्रोलॉजिस्ट्स भी शामिल हैं।

लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (66) को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आज (9 अगस्त) को भर्ती कराया गया। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक जेटली को सुबह 11 बजे AIIMS में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीएन (न्यूरो कार्डियक) सेंटर में ऐडमिट कराया गया है। रात 9 बजे एम्स ने जेटली का मेडिकल रिपोर्ट जारी किया है। एम्स ने प्रेस रिलीज कर बताया है कि  अरुण जेटली को आज सुबह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इस समय कई डॉक्टरों की निगरानी में हैं। जेटली डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में हैं।  वर्तमान में उनकी तबीयत स्थिर है।

 

डॉक्टरों की एक टीम जेटली की निगरानी कर रही है, जिसमें एंडोक्रिनोलॉजिस्ट्स, कार्डियोलॉजिस्ट्स और नेफ्रोलॉजिस्ट्स भी शामिल हैं। जेटली से मिलने के लिए गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी AIIMS पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जेटली से मिलकर AIIMS से वापस लौट आये हैं। 

पिछली सरकार में वित्त मंत्री रहे अरुण जेटली ने दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने से मना कर दिया था। उन्होंने पत्र में लिख कर कहा था कि मुझे मंत्री बनाने पर विचार न करें। इसी साल मई में उपचार के लिए जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया था। पेशे से वकील जेटली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत पहली राजग सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेटली ने अपने स्वास्थ्य कारणों से 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। पिछले वर्ष 14 मई को जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ था। अप्रैल 2018 से ही उन्होंने कार्यालय आना बंद कर दिया था और 23 अगस्त, 2018 को वित्त मंत्रालय में लौटे।  

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील