लाइव न्यूज़ :

Arun Govil Meerut Lok Sabha Seat: दलित के घर में 'टीवी के राम', घरवालों ने उतारी आरती, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: April 13, 2024 11:34 IST

Arun Govil Meerut Lok Sabha Seat: मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी ने मशहूर कलाकार अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्हें लोगों की ओर से भारी जन समर्थन भी मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं अरुण गोविल दलित के घर पहुंचे अरुण गोविल, हुआ स्वागत घर के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर खाया खाना

Arun Govil Meerut Lok Sabha Seat:मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी ने मशहूर कलाकार अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। अरुण गोविल लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्हें लोगों की ओर से भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। शनिवार को वह मेरठ लोकसभा क्षेत्र में एक दलित के घर पहुंचे। दलित घर में जैसे ही टीवी के राम ने एंट्री ली तो घर के सदस्यों में अपार खुशी देखने को मिली। घरवालों ने अरुण गोविल का स्वागत कुछ ऐसा किया जैसै मानों उनके घर भगवान राम पधारे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है।

अरुण गोविल की आरती की जाती हैं। पहले आप यह वीडियो देखिए। वीडियो में अरुण गोविल की आरती के बाद उन्हें सम्मान के साथ घर के लोग अंदर लेकर आते हैं। वहीं, दूसरी तरफ अरुण गोविल के लिए घर की महिलाएं विशेष व्यजंन बनाने में जुट जाती हैं। इसके बाद थाली में भोजन लेकर महिलाएं आती हैं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि आपने टीवी पर रामानंद सागर की रामायण तो देखी ही होगी।

इस रामायण में अरुण गोविल ने भगवान श्री राम का किरदार निभाया था। 4 दशक पहले निभाए गए इस किरदार में अरुण गोविल को लोग भगवान राम मानने लगे थे। उनके प्रति लोगों की गहरी आस्था थी। इसकी एक झलक आज मेरठ के इस दलित घर में भी देखने को मिली है।

अरुण गोविल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हापुड़ के भगवतपुरा में आज नगरवासियों ने बेहद आत्मीयता से स्वागत किया। उनके बीच जाकर अच्छा लगा। सुबह का नाश्ता अपनों के संग किया। मेरठ मेरी जन्मभूमि है, इसका ऋण उतारने की हर कोशिश करूंगा। अरुण गोविल ने कई टीवी इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि मेरठ लोकसभा की जनता से मुझे भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस बार मेरठ के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में जाएंगी।

टॅग्स :अरुण गोविलमेरठलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप