लाइव न्यूज़ :

Artificial Intelligence : राजधानी में लगाए गए स्पेशल कैमरे, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने पर वाहन मालिकों को भेजा जा रहा है नोटिस

By धीरज मिश्रा | Updated: October 16, 2023 18:25 IST

जिन वाहन मालिकों के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं है। उन्हें दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के द्वारा एसएमएस के माध्यम से नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद ई-चालान भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देस्पेशल कैमरे की मदद से प्रदूषण पर लगेगी लगाम दिल्ली में 25 पैट्रोल पर लगाए जाएंगे स्पेशल कैमरे चार पैट्रोल पर लगाए जा चुके हैं स्पेशल कैमरे

Artificial Intelligence : राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार प्रयासरत है। आने वाले दिनों में जैसे जैसे ठंड दिन आएंगे। सरकार दिल्लीवालों से भी अपील करेगी कि वह प्रदूषण को कम करने में सहयोग करें।

इधर, दिल्ली में अब स्पेशल कैमरे लगा दिए गए हैं। जिसकी मदद से पहचान हो रही है कि वाहन मालिक( कार, बाइक) के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट है या नहीं। दिल्ली में इन कैमरों को लगाने के लिए जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट विभाग के द्वारा स्पेशल कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में अगर आपकी गाड़ी का पॉल्यूशन खत्म हो गया है तो दिल्ली के किसी भी पैट्रोल पंप से पॉल्यूशन जांच कराकर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ले सकते हैं।

स्पेशल कैमरा कैसे कर रहा है काम

दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के अनुसार, द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) द्वारा संचालित इन कैमरों में गाड़ियों के नंबर प्लेट की फोटो आ जाएगी। जिसके बाद इन नंबर प्लेट की जांच होगी। जिससे यह पता चल सकेगा कि गाड़ी चालक, मालिक के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट है या नहीं। जांच के दौरान अगर गाड़ी मालिक के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होता है तो दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग के द्वारा एसएमएस के माध्यम से नोटिस भेजा जा रहा है। इसके बाद ई-चालान भी भेजा जाएगा। दिल्ली में 950 पैट्रोल पंप पर पॉल्यूशन जांच की जाती है। 

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जाएगा

दिल्ली की ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीते दो महीने से स्पेशल कैमरे कुछ जगहों पर लगाए गए हैं। मॉडल टाउन, शास्त्री नगर, माल रोड और शहादरा इलाकों में स्थित पैट्रोल पंप के पास यह कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की मदद से पता चला है कि इन पंपों के पास आने वाली गाड़ियों में 15 से 20 फीसदी गाड़ियों के पास वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होता है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग आगे 25 पैट्रोल पंप पर यह स्पेशल कैमरे लगाने पर विचार कर रहा है। 

टॅग्स :दिल्लीCCTVकारदिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील