लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: श्रीनगर में ढील मिलते ही जम कर हिंसा, पैलेट गन से जख्‍मी हुए दो दर्जन प्रदर्शनकारी

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 18, 2019 18:25 IST

14वें दिन श्रीनगर में अघोषित कर्फ्यू पाबंदियों में दी गई ढील में जम कर हिंसा हुई। करीब 12 स्‍थानों पर हुई हिंसा में दो दर्जन के करीब प्रदर्शनकारी उस समय जख्‍मी हो गए जब सुरक्षाबलों ने उन पर पैलेट गन से गोलियां दागीं।

Open in App

14वें दिन श्रीनगर में अघोषित कर्फ्यू पाबंदियों में दी गई ढील में जम कर हिंसा हुई। करीब 12 स्‍थानों पर हुई हिंसा में दो दर्जन के करीब प्रदर्शनकारी उस समय जख्‍मी हो गए जब सुरक्षाबलों ने उन पर पैलेट गन से गोलियां दागीं।

कश्मीर के श्रीनगर में एक दिन पहले हिंसा की घटनाओं के बाद रविवार को कुछ इलाकों में पाबंदियां कड़ी कर दी गईं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि सऊदी अरब से हज तीर्थयात्रियों का पहला बैच कश्मीर लौट आया है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 14वें दिन घाटी के कई हिस्सों में पाबंदियां जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन इलाकों में फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं जहां शनिवार को हालात बिगड़ गए। शहर में कई स्थानों पर और घाटी में अन्य जगहों पर पाबंदियों में ढील दी गई थी जिसके बाद परेशानी पैदा हो गई थी।

उन्होंने बताया कि करीब 12 स्थानों पर प्रदर्शन हुए जिसमें दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी जख्मी हो गए। अधिकारियों ने बताया कि करीब 300 तीर्थयात्रियों के साथ आ रहे विमान सुबह श्रीनगर हवाईअड्डे पहुंचे।

उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुचारू आवाजाही के लिए व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हाजियों का स्वागत करने के लिए हवाईअड्डे पर परिवार के केवल एक सदस्य को अनुमति दी गई है। हाजियों और उनके रिश्तेदारों की आवाजाही के लिए सभी जिला प्रशासनों के समन्वय के साथ राज्य सड़क परिवहन प्राधिकरण (एसआरटीसी) की बसों को तैनात किया गया है।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों को तीर्थयात्रियों और उनके रिश्तेदारों को उन इलाकों से गुजरने देने की अनुमति देने के निर्देश दिए गए है जहां पाबंदियां लागू हैं।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरश्रीनगरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो