लाइव न्यूज़ :

शिवराज चौहान ने जवाहर लाल नेहरू को बताया 'अपराधी', कांग्रेस हमलावर, दिग्विजय ने कहा- उनके पैरों की धूल भी नहीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 11, 2019 20:29 IST

शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ‘‘अपराधी’’ कहने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि  चौहान जवाहरलाल नेहरू के पैर की धूल भी नहीं हैं। ऐसे बयान देते समय उन्हें (चौहान) शर्म आनी चाहिए।

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर दिए बयान के बाद कांग्रेस ने शिवराज सिंह पर हमला तेज कर दिया है. राज्य के खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंंह ने शिवराज सिंह के बयान पर पलटवार किया और कहा कि शिवराज अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री को इस बयान के लिए मूर्ख बताया है.

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान को लेकर भूचाल आ गया है. दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में मीडिया से चर्चा करते हुए धारा 370 को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को अपराधी बताया था. उनका कहना था कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू 'अपराधी' थे. जब भारतीय फौज कश्मीर से पाकिस्तानी कबिलाईयों को खदेड़ते हुए आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी वक्त नेहरू ने संघर्ष विराम की घोषणा कर दी. इस कारण जम्मू-कश्मीर का एक-तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में रह गया. अगर कुछ दिन और सीजफायर की घोषणा नहीं होती तो पूरा कश्मीर भारत का हो जाता.

शिवराज सिंह चौहान के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर हमला तेज कर दिया है. राज्य के खाद्य मंत्री प्रद्युमन सिंंह तोमर ने कहा कि शिवराज के इस बयान पर तरस आता है कि नेहरु ने समयकाल परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि अगर आज कोई पिता निर्णय ले और आने वाले समय में उसके पुत्र पिता के निर्णय पर सवाल उठाएं तो ठीक नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान जैसे मंझे हुए नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं थी. तोमर ने कहा कि शिवराज अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, इसके चलते वे इस तरह के बयान दे रहे हैं.

खाद्य मंत्री के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल ने भी शिवराज सिंह चौहान के बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान से बड़ा मूर्ख कोई नहीं होगा, जो ऐसी बातें बोल रहा है. उन्होंने कहा कि नेहरु का सम्मान देश करता है. बच्चे उन्हें चाचा नेहरु के नाम से जानते हैं. अग्रवाल ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान को अपने इस बयान के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए.

'जवाहरलाल नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं हैं शिवराज, उन्हें शर्म आनी चाहिए'

शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को ‘‘अपराधी’’ कहने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि  चौहान जवाहरलाल नेहरू के पैर की धूल भी नहीं हैं। ऐसे बयान देते समय उन्हें (चौहान) शर्म आनी चाहिए।

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता, कहा जाता है..जिन्होंने आज़ादी के लिए संघर्ष किया, जिनके किए गए कार्य व देशहित में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात आज अपराधी कह कर संबोधित करना बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है।’’

भाजपा ने किया बचाव

शिवराज सिंह चौहान के बयान को लेकर जब कांग्रेस हमलावर हुई तो भाजपा ने बचाव में मैदानी मोर्चा संभाल लिया है. भाजपा की ओर से प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने चौहान के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा है कि नेहरू के फैसलों की समीक्षा आज की वर्तमान पीढ़ी कर रही है. उनके इस निर्णय के कारण ही देश को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के बयान को वे समर्थन करते हैं.

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जवाहरलाल नेहरूशिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह