लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370: कश्मीर में कर्फ्यू और ढील की आंख-मिचौनी

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 11, 2019 18:14 IST

बताया जा रहा है कि पुलिस के वाहन शहर में गश्त करते हुए लाउडस्पीकरों से घोषणा कर रहे थे कि लोग अपने घरों में लौट जाएं। इसके साथ ही दुकानदारों को कहा गया कि वे अपने शटर गिरा दें।

Open in App

सात दिनों से संगीनों के बीच ब्लैकआउट के साए में वादी-ए-कश्मीर में ईद के पहले दिन मिलने वाली छूट कर्फ्यू में ढील की आंख मिचौनी के बीच गायब होने लगी है क्योंकि ढील मिलते ही विरोध करने वालों की भीड़ जमा होने लगती है और माहौल खराब होने लगता है।

श्रीनगर में रविवार को एक बार फिर से कर्फ्यू जैसे हालात हो गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस के वाहन शहर में गश्त करते हुए लाउडस्पीकरों से घोषणा कर रहे थे कि लोग अपने घरों में लौट जाएं। इसके साथ ही दुकानदारों को कहा गया कि वे अपने शटर गिरा दें। ईद के मद्देनजर कई इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गई थी, लेकिन एक बार फिर से भीड़ को जमा होने से रोक दिया गया है और सख्ती बरती जा रही है।

राज्य पुलिस ने शनिवार को ट्वीट कर दावा किया था कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अभी तक जम्मू और कश्मीर में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और राज्य में कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं दर्ज की गई है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि मामूली पथराव के बाद राज्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।

सरकार ने एक बयान में कहा गया था कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने लोगों से कश्मीर घाटी में गोलीबारी की कथित घटनाओं के बारे में फैलाई जा रही अफवाहों पर विश्वास नहीं करने को कहा है। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के बकौल, शनिवार को भी श्रीनगर और अन्य जगहों पर ईद की खरीदारी के लिए काफी लोग बाजार में निकले थे।

हालांकि गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने शनिवार को कहा था कि पिछले कुछ दिनों में कुछ विरोध प्रदर्शनों को छोड़कर कोई गंभीर घटना नहीं हुई है। हालांकि, इन प्रदर्शनों में भी करीब 20 लोग ही शामिल हुए थे। प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर और बारामूला में कुछ विरोध प्रदर्शन हुए हैं और इनमें से कोई भी 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हुए थे।

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरईदबक़रीद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?