लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः डीजीपी ने कहा- सोशल मीडिया घाटी के लिए चुनौती, युवाओं को गुमराह कर रहा पाक, आतंकवादियों को सीमा के पास लॉन्च पैड पर भेजा

By भाषा | Updated: September 6, 2019 20:04 IST

जम्मू और कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने हालांकि भरोसा जताया कि पुलिस और सैन्य बल इन चुनौतियों से निपट लेंगे, क्योंकि वे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक यहां पुलिस मुख्यालय में ‘कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर’ के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल के साथ चर्चा कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए किया जा रहा है, जो ‘‘हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और सुरक्षा बल साथ मिलकर चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।

जम्मू और कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान राज्य में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और घाटी के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहा है, जो एक ‘‘बड़ी चुनौती’’ है।

उन्होंने हालांकि भरोसा जताया कि पुलिस और सैन्य बल इन चुनौतियों से निपट लेंगे, क्योंकि वे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। जम्मू और कश्मीर पुलिस के महानिदेशक यहां पुलिस मुख्यालय में ‘कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर’ के प्रशिक्षु अधिकारियों के एक दल के साथ चर्चा कर रहे थे।

सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है और बड़ी संख्या में आतंकवादियों को सीमा के पास लॉन्च पैड पर भेजा गया है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के द्वारा सोशल मीडिया का इस्तेमाल घाटी के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए किया जा रहा है, जो ‘‘हम सभी के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।’’

उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस और सुरक्षा बल साथ मिलकर चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘सभी सुरक्षा बलों के साथ पुलिस के रिश्ते बेहद सौहार्दपूर्ण हैं। राज्य में सुरक्षाबलों और पुलिस के बीच सटीक तालमेल है।

इस बात की पुष्टि गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने की है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के निवासियों के साथ भी पुलिस के अच्छे संबंध हैं, जिससे कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे