लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370 पर प्रियंका गांधी बोलीं, जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक

By भाषा | Updated: August 13, 2019 17:41 IST

उम्भा गांव के दौरे पर आयीं प्रियंका ने 370 पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''इसे जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है।'' उन्होंने कहा कि जब ऐसे फैसले किये जाते हैं तो नियम कायदों का पालन करना होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती आयी हैकांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारे यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति की आवाज नहीं सुनी जाती है, जैसा भाजपा में होता है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद—370 को निरस्त किये जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि यह जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक एवं लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है।

उम्भा गांव के दौरे पर आयीं प्रियंका ने 370 पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''इसे जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है।'' उन्होंने कहा कि जब ऐसे फैसले किये जाते हैं तो नियम कायदों का पालन करना होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती आयी है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारे यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति की आवाज नहीं सुनी जाती है, जैसा भाजपा में होता है।

कांग्रेस में सभीकी आवाज सुनी जाती है, उस पर चर्चा होती है, तब कोई राय कायम होती है। इससे पहले वाराणसी पहुंचने प्रियंका ने टवीट किया, ''आज मैं सोनभद्र जा रहा हूं, जहां मैं उम्भा गांव के अपने भाइयों, बहनों और बच्चों से मिलूंगी। उनकी कुशल क्षेम जानूंगी।''

प्रियंका ने कहा कि उम्भा में नरसंहार पीडित परिवारों से चुनार के किले में मुलाकात के दौरान उन्होंने वायदा किया था कि वह फिर मिलने आएंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रियंका का फोटो टवीट किया है, जिसमें उन्हें सोनभद्र पहुंचते दिखाया गया है, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ता भव्य स्वागत कर रहे हैं। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)कांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीउत्तर प्रदेशमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी