पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री कोविड सेवा नहीं दे पाने के लिए निराश हैं : शबा हकीम
By भाषा | Published: May 18, 2021 07:28 PM2021-05-18T19:28:24+5:302021-05-18T19:28:24+5:30
कोलकाता, 18 मई नारद स्टिंग मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के मंत्री फरहाद हकीम को जेल में बंद होने की उतनी चिंता नहीं है जितनी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच लोगों का सेवा नहीं कर पाने का उन्हें मलाल है। यह बात मंगलवार को उनकी बेटी शबा हकीम ने कही।
पेशे से चिकित्सक शबा ने आज हकीम से जेल में मुलाकात की।
शबा ने कहा, ‘‘बाबा इस बात से दुखी नहीं हैं कि वह हमसे दूर हैं। वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कोविड-19 संकट के बीच लोगों का दुख दूर करना चाहते थे। वह जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए रोज सुबह घर से निकलते थे।’’
उन्होंने कहा कि राज्य के परिवहन मंत्री तेजी से बदले घटनाक्रम से सामंजस्य बिठाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल बाबा ठीक हैं। हम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं। लेकिन हम भी चिंतित हैं। उच्चतम न्यायालय ने कहा था कि जेल में वायरस संचरण की ज्यादा आशंका है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।