लाइव न्यूज़ :

कश्मीर: सीएम महबूबा मुफ्ती के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ वारंट जारी

By भाषा | Updated: May 30, 2018 16:48 IST

बीजेपी नेता पर एक वीडियो के आधार पर मामला दर्ज किया गया। 26 सेकंड का यह वीडिया क्लिप कथित रूप से ‘ डोगरी स्वाभिमान ’ रैली के दौरान बनाया गया।

Open in App

जम्मू , 30 मई (भाषा) जम्मू - कश्मीर की एक अदालत ने कठुआ में एक रैली के दौरान राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल के लिए भाजपा नेता राजिंदर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि हीरानगर के थाना प्रभारी एएस लंगेह ने अदालत में एक अर्जी देकर आरोप लगाया था कि राजिंदर गिरफ्तारी से बच रहे हैं और जम्मू एवं उधमपुर में अपने छिपने के ठिकानों को बार - बार बदल रहे हैं। 

इसके बाद कठुआ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एएस लंगेह ने कल भाजपा नेता के खिलाफ वारंट जारी किया। 

जम्मू-कश्मीर के पूर्व वन मंत्री लाल सिंह के भाई राजिंदर के खिलाफ 21 मई को रणबीर दंड संहिता की धारा 509 (महिला के चरित्र हनन के लिए शब्द , भंगिमा या कार्य) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

उनके खिलाफ यह मामला एक वीडियो के आधार पर दर्ज किया गया। 26 सेकंड का यह वीडिया क्लिप कथित रूप से ‘ डोगरी स्वाभिमान ’ रैली के दौरान बनाया गया। इसमें राजिंदर एक वाहन पर बैठा हुआ है और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। वीडियो में रैली में चल रहे लोग ताली बजाते दिख रहे हैं। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर समाचारजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील