लाइव न्यूज़ :

नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करो वरना 10 जून को होगा धरना प्रदर्शन- बोले IMC के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: June 6, 2022 09:32 IST

IMC के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। इसके लिए वे 10 जून को धरना-प्रदर्शन भी करने वाले है।

Open in App
ठळक मुद्देनुपूर शर्मा को लेकर IMC के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने बयान दिया है। उन्होंने उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। मौलाना तौकीर रजा ने कहा है कि वे इसके लिए 10 जून को धरना-प्रदर्शन भी करेंगे।

लखनऊ: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान देने वाली नुपूर शर्मा के बीजेपी ने निकाल दिए जाने के बाद अब मौलाना तौकीर रजा उनकी गिरफ्तारी की बात कह रहे है। मौलाना तौकीर रजा ने नुपूर शर्मा पर एक्शन लेने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने इस पर बोलते हुए कहा है कि सरकार अब नुपूर शर्मा को गिरफ्तार करे नहीं इसके खिलाफ हम धरना-प्रदर्शन करेंगे। मौलाना तौकीर रजा के मुताबिक, वे नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी के लिए 10 जून को धरना-प्रदर्शन करेंगे। 

मौलाना तौकीर रजा ने क्या कहा

नुपूर शर्मा का विवादित बयान को देखते हुए इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ( IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने रविवार को अपने घर पर प्रेस कांफ्रेंस किया और 10 जून को धरना-प्रदर्शन करने की बात कही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी हो। उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक 10 जून को होने वाला धरना-प्रदर्शन नहीं टलेगा। 

मौलान ने यह भी कहा है कि उन्होंने नुपूर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र भी लिखा था और अब जब पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है तो मौलाना ने भाजपा अध्यक्ष का शुक्रिया भी अदा किया है। इस दौरान मौलाना तौकीर रजा ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान की भी तारीफ की है। हालांकि मौलान ने यह भी कहा है कि आज इस मुद्दे को लेकर एक मीटिंग भी होगी जिसमें यह फैसला लिया जाएगा कि 10 जून को होने वाला धरना-प्रदर्शन किया जाएगा या नहीं किया जाएगा। 

पुलिस ने इलाके में लगाया है धारा 144

इस पर बोलते हुए बरेली के जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि इलाके में धारा 144 लगाई गई है। इसके तहत किसी प्रदर्शन या भीड़ के जमा होने की इजाजत नहीं है। मामले में उन्होंने यह भी कहा कि धारा 144 में बिना परमिशन कोई गैदरिंग (भीड़) इकठ्ठी नहीं होगी। शिवाकांत द्विवेदी ने यह भी कहा कि उन्हें किसी धरना-प्रदर्शन के लिए किसी प्रकार की कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBareilly Policeनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए