लाइव न्यूज़ :

असम पुलिस में लगभग 30 हजार पद खाली: मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: July 12, 2021 21:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 जुलाई असम पुलिस विभाग में विभिन्न स्तरों पर लगभग 30,000 पद खाली हैं जिसमें 2016 से रिक्त 15,248 पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने सोमवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के विधायक दुर्गा दास बोरो द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरमा ने कहा कि कुल 29,948 पद खाली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2016 से रिक्त 15,248 पदों में से 4,537 पदों को भविष्य में पदोन्नति द्वारा भरा जाना है। गृह मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे सरमा ने कहा कि पुलिस विभाग में रिक्त 10,711 पदों को सीधी भर्ती के जरिये भरा जाना है और इस दिशा में काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा असम पुलिस में चतुर्थ श्रेणी के 1,109 पद और निचले वर्ग में 13,591 पद भी खाली हैं। उन्होंने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद सीधी भर्ती द्वारा रिक्त पदों को भरने की प्रकिया शुरू हो गई है।

प्रश्नकाल में पुलिस बल पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 कमांडो बटालियन स्थापित करने का निर्णय लिया है जिनका अधिकार क्षेत्र उनके शिविर के आसपास होगा और यह असम पुलिस की वर्तमान बटालियन से भिन्न होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित कमांडो बटालियन को अंतरराज्यीय सीमा पर तैनात किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए