लाइव न्यूज़ :

काबुल से लगभग 180 लोगों को निकाले जाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: August 25, 2021 23:53 IST

Open in App

संकटग्रस्त अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की 31 अगस्त की तय समयसीमा से पहले अपने नागरिकों को निकालने के लिए विभिन्न देशों द्वारा की जा रही तीव्र कोशिशों के बीच भारत द्वारा बृहस्पतिवार को काबुल से लगभग 180 लोगों को एक सैन्य विमान से वापस लाने की उम्मीद है। यह जानकारी इस बारे में जानकारी रखने वालों ने दी। घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि जिन लोगों को निकाला जा रहा है उनमें भारतीय और कई अफगान सिख और हिंदू शामिल हैं। उक्त लोगों में से एक ने बताया कि करीब 180 लोगों को लेकर विमान के बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली पहुंचने की संभावना है। 15 अगस्त को तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने के बाद काबुल में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत अपने मिशन 'ऑपरेशन देवी शक्ति' के तहत पहले ही 800 से अधिक लोगों को वापस ला चुका है। तालिबान की बर्बरता के डर से देश से भागने की बेताब कोशिश में, एक सप्ताह से अधिक समय से काबुल हवाई अड्डे के आसपास हजारों अफगान जमा हो गए हैं। गौरतलब है कि बुधवार को जी-7 के कई नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए 31 अगस्त की समयसीमा को बढ़ाने का अनुरोध किया। हालांकि, बाइडन ने कहा कि अमेरिका तय समय पर सैनिकों की वापसी के फैसले पर टिके रहने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका और कई अन्य मित्र देशों के साथ समन्वय में भारत निकासी अभियान चला रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए