लाइव न्यूज़ :

नाटकीय घटनाक्रम के बीच हुई अर्नब की गिरफ्तारी, पुलिस से बहस के बीच परिवार के सदस्य वीडियो बनाते रहे

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:05 IST

Open in App

मुंबई, चार नवंबर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के आवास पर बुधवार सुबह पुलिस जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो पूरा घटनाक्रम एक नाटकीय अंदाज में बदल गया क्योंकि इस दौरान बहस और आग्रह भी देखने को मिला और परिवार के सदस्य पूरे मामले को कैमरे में कैद भी करते दिखे।

एक पुलिस अधिकारी ने 47 वर्षीय पत्रकार को अपने साथ अलीबाग ले जाने के लिए अनुरोध करते हुए कहा, ''अर्नब जी चलिए।'' अलीबाग मुंबई से सटे रायगढ़ जिले का एक तटीय शहर है, जहां अर्नब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह मामला 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित है।

रिपब्लिक टीवी पर प्रसारित फुटेज और सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो में अर्नब पुलिस अधिकारियों के साथ बहस करते और मारपीट का आरोप लगाते व मेडिकल सहायता के लिए आग्रह करते दिखाई दे रहे हैं।

अर्नब के बहस जारी रखने और सवालों की झड़ी लगाने के कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया और मध्य मुंबई के उनके लोअर परेल आवास से बाहर ले आए और बाहर खड़े पुलिस वाहन में बैठाकर ले गए।

एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस अधिकारी अर्नब को उनके आवास के द्वार के बाहर खींच रहे हैं और उनसे बाहर आने का आग्रह कर रहे हैं। फिर कुछ ही समय बाद, अर्नब घर के अंदर आकर हॉल में सोफे पर बैठे दिखाई देते हैं।

इसी दौरान, अर्नब के परिवार के सदस्यों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और इनमें से एक को यह कहते सुना गया कि अब सब कुछ ''लाइव'' जा रहा है।

पुलिस और अर्नब में जारी बहस के बीच एक पुलिसकर्मी यह कहता सुना गया कि अच्छा होगा कि आप हमारे साथ आएं .... आपको पुलिस के साथ सहयोग करना पड़ेगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?