लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी पर टिप्पणी मामले में अर्नब गोस्वामी से पूछताछ, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: April 28, 2020 04:28 IST

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को गोस्वामी को इस मामले में तीन हफ्ते के लिए किसी भी कार्रवाई से संरक्षण दिया था। इसके साथ ही नागपुर में दर्ज मामले को छोड़कर इसी संबंध में दर्ज मामलों में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। 

Open in App

मुंबई: महाराष्ट्र के पालघर में भीड़ द्वारा तीन साधुओं की पीट-पीट कर हत्या के संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी तथा रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी से पुलिस ने सोमवार को पूछताछ की। स्थानीय कांग्रेस नेता द्वारा दर्ज कराए गए मामले के आधार पर पुलिस ने गोस्वामी से मध्य मुंबई स्थित एनएम जोशी मार्ग पुलिस थाने में पूछताछ की।

पुलिस थाने के बाहर आने के बाद गोस्वामी ने दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी के मामले में उनसे करीब 12 घंटे तक पूछताछ की गई। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में कांग्रेस सहयोगी है। गोस्वामी ने पत्रकारों से कहा कि वह सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कायम है और उन्होंने जो भी कहा बिल्कुल सही है। गोस्वामी ने कहा कि उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखा और वे उससे पूरी तरह से संतुष्ट थे।

उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने उन्हें नोटिस भेज सोमवार की सुबह पूछताछ के लिए तलब किया था। गोस्वामी ने कहा, ‘‘तथ्य और सबूत पेश कर दिए हैं और सच सामने आएगा।’’ पुलिस उपायुक्ति (जोन-3) अविनाश कुमार ने कहा, ‘‘हमने उनका बयान दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को गोस्वामी को इस मामले में तीन हफ्ते के लिए किसी भी कार्रवाई से संरक्षण दिया था। इसके साथ ही नागपुर में दर्ज मामले को छोड़कर इसी संबंध में दर्ज मामलों में कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअर्नब गोस्वामीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतइजराइल-ईरान विवाद: सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर संसद में बहस की मांग की

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभाः कांग्रेस के इस फैसले से आखिर किसे फायदा मिलेगा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील