लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी पर भड़काऊ और अमर्यादित टीवी डिबेट करने का आरोप, कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:44 IST

अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं की शिकायतों पर एक टीवी समाचार चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ दो अलग- अलग मामले दर्ज किए। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अर्नब गोस्वामी पर पालघर मामले में अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काने और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

वहीं कांग्रेस नेता गिरीश दुबे ने गोस्वामी पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कोरोना वायरस को लेकर दिए गए सुझावों को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरकाम और सिंहदेव ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है कि समाचार चैनल पर उसके संपादक अर्नब गोस्वामी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के पालघर में संत की भीड़ द्वारा हत्या कर दिए जाने पर ‘पूछता है भारत’ डिबेट कार्यक्रम किया था। इसमें अर्नब गोस्वामी ने अपने वक्तव्य से देश की जनता के सद्भाव को समुदाय के आधार पर भड़काया। साथ ही देश के विभिन्न समुदायों के बीच नफरत का वातावरण बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने शिकायत की है कि अपने डिबेट के दौरान गोस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी गलत टिप्पणी की है। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस नेता गिरीश दुबे ने भी गोस्वामी के खिलाफ एक शिकायत सिविल लाइंस थाना में दी है। दुबे ने आरोप लगाया कि गोस्वामी ने 16 अप्रैल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस रोग के रोकथाम के लिए दिए गए सुझावों को गलत ढंग से पेश किया तथा झूठी खबर अपने चैनल में प्रसारित किया।

यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा महामारी अधिनियम 1897 के तहत जारी किए गए आदेशों का उलंघन है। इस आदेश में कहा गया है कि कोविड 19 के सदंर्भ में कोई भी अफवाह या गलत समाचार प्रकाशित या प्रसारित नहीं करेगा। अधिकारियों ने बताया कि दुबे की शिकायत पर भी गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने बताया कि गोस्वामी के खिलाफ दो अलग-अलग शिकायतों पर दो मामले दर्ज किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रिपब्लिक और आर. भारत टीवी के संपादक अर्णब गोस्वामी के इस अनर्गल बकवास को पत्रकारिता कह सकते हैं? यह तो सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का कुत्सित प्रयास है। न भाषा की मर्यादा न किसी की मान मर्यादा का ध्यान। यह तो अपराध है। संज्ञेय और दंडनीय अपराध।’’

उन्होंने कहा कि हमारे रिपब्लिक का कानून फर्जी रिपब्लिक को सबक सिखाने में सक्षम है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मैं न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन और एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से संपादक और उनके चैनल के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं। मुझे उम्मीद है कि उनके नियोक्ता उन्हें तुरंत इस्तीफा देने के लिए कहेंगे।’’

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए