लाइव न्यूज़ :

बाहरी और आंतरिक सभी खतरों का मुकाबला करेगी सेना: लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:43 IST

Open in App

चेन्नई, 20 नवंबर उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल चंडी प्रसाद मोहंती ने शनिवार को कहा कि दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने की कोशिश करते हैं, लेकिन भारतीय सेना को सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करना चाहिए और वह करेगी।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहंती ने यहां अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में एक पासिंग आउट परेड का निरीक्षण करने के बाद, भारतीय सेना में महिला अधिकारियों की ‘‘बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका’’ की सराहना की और कहा कि उन्होंने पेशे की ‘‘मुश्किल प्रकृति’’ के बावजूद अपना साहस साबित किया है।

शनिवार को कुल 178 पुरुष और महिला कैडेट ने अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इसमें विदेशी भी शामिल थे।

मोहंती ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत की व्यापक राष्ट्रीय शक्ति बढ़ी है और उससे वैश्विक भू-राजनीति में बड़ी भूमिका निभाने की अपेक्षा की जाती है।’’ उन्होंने किसी को निर्दिष्ट किए बिना कहा, ‘‘दुश्मन झूठे बहाने से प्रभुत्ववादी साजिशों के साथ यथास्थिति बदलने का प्रयास करते हैं।’’ हालांकि ऐसा प्रतीत हुआ कि उनका इशारा परोक्ष तौर पर चीन की ओर था।

उन्होंने कहा कि शांति, समृद्धि और विकास हासिल करने के लिए इन बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमें सभी बाहरी और आंतरिक खतरों का मुकाबला करने के लिए खड़े होना चाहिए और हम होंगे। सशस्त्र बल देश का सबसे मजबूत स्तंभ हैं। हम अपने रक्षा उपायों को कम करने का जोखिम नहीं उठा सकते।’’

मोहंती ने कहा, ‘‘देश प्रत्येक बार प्रतिक्रिया के लिए हमारी ओर देखता है। हमारी प्रतिक्रियाओं को न केवल सेना के तीनों अंगों बल्कि पूरे राष्ट्र के दृष्टिकोण को अपनाते हुए एकीकृत किया जाएगा।’’

उन्होंने भारत और भूटान दोनों की पासिंग आउट महिला कैडेट का जिक्र करते हुए कहा कि वे ‘‘हमारे सशस्त्र बलों की समावेशी प्रकृति’’ को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में महिला अधिकारियों ने पिछले कुछ दशकों में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और पेशे की मुश्किल प्रकृति के बावजूद अपना साहस साबित किया है। मोहंती ने कहा, ‘‘परिणामस्वरूप, महिलाएं अब अन्य रैंकों में भी शामिल हो रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पेशेवर चुनौतियां बनी रहेंगी, एक सैन्य अधिकारी वांछित नेतृत्व गुणों को पूरा करने के लिए आवश्यक बलिदान देने के लिए तैयार रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए