लाइव न्यूज़ :

असम में तैनात सेना की टुकड़ियां एक या दो दिन में बैरक में वापस आ जाएंगी: सेना कमांडर

By भाषा | Updated: December 16, 2019 15:59 IST

असम में पिछले सप्ताह व्यापक हिंसा हुयी थी। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों, डाकघरों, बैंकों, बस टर्मिनलों, दुकानें और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोलियों में कम से कम चार लोग मारे गए। वहीं एक तेल टैंकर में आग लगाए जाने से एक चालक की मौत हो गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देअसम में तैनात सेना की टुकड़ियों को एक या दो दिन में बैरकों में वापस बुला लिया जाएगाविरोध प्रदर्शनों का केंद्र बने असम में सेना की टुकड़ियां तैनात की गई है।

सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने सोमवार को उम्मीद जताई है कि असम में तैनात सेना की टुकड़ियों को एक या दो दिन में बैरकों में वापस बुला लिया जाएगा क्योंकि राज्य में स्थिति ‘तेजी से सुधर’ रही है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बने असम में सेना की टुकड़ियां तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि यह राज्य प्रशासन का अधिकार है कि अगर वह किसी स्थिति को संभालने में विफल रहती है तो वह सेना से सहायता मांग सकती है।

चौहान ने कहा, ‘‘ पिछले करीब तीन दिनों में सेना की टुकड़ियां न केवल असम में बल्कि त्रिपुरा में भी तैनात की गयीं। कुछ को मेघालय में तैयार रहने को कहा गया लेकिन उन्हें तैनात नहीं किया गया।’’

जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में कहा, ‘‘ शनिवार तक ऊपरी असम क्षेत्र में 24 टुकड़ियां और निचले असम क्षेत्र में 12 टुकड़ियां तैनात थी। हालांकि सिर्फ आठ टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च किया। इसके बाद यह संख्या घटकर चार से पांच तक हो गई।‘‘

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दिखाता है कि स्थिति कितनी तेजी से ठीक हो रही है...उम्मीद है कि एक या दो दिन में हम बैरक में होंगे और नगर प्रशासन कमान संभाल लेगा।’’ चौहान यहां विजय स्मारक दिवस पर आयोजित समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। यह दिवस 1971 में पाकिस्तान के ऊपर भारत के विजय के रूप में मनाया जाता है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या पश्चिम बंगाल सरकार ने सेना से सहायता मांगी है, इस पर उन्होंने कहा कि नागरिक प्रशासन द्वारा सहायता मांगने पर सेना मदद के लिए तब आती है।

चौहान ने कहा, ‘‘ राज्य प्रशासन को इस पर निर्णय लेना होगा कि उसे सेना की सहायता चाहिए या नहीं।’’ पश्चिम बंगाल में भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले चार दिनों से विरोध प्रदर्शन जारी है।

असम में पिछले सप्ताह व्यापक हिंसा हुयी थी। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे स्टेशनों, डाकघरों, बैंकों, बस टर्मिनलों, दुकानें और दर्जनों वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। सुरक्षा बलों द्वारा चलाई गई गोलियों में कम से कम चार लोग मारे गए। वहीं एक तेल टैंकर में आग लगाए जाने से एक चालक की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :असमनागरिकता संशोधन बिल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो