लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के स्निफर डॉग Axel ने गंवाई जान, लगी तीन गोलियां

By विनीत कुमार | Updated: July 31, 2022 09:17 IST

बारामूला में वानीगाम गांव में मुठभेड़ के दौरान सेना के दो स्निफर डॉग पर कैमरा लगाकर उन्हें टारगेट हाउस में भेजा गया था ताकि वे आतंकियों की लोकेशन दिखा सकें। इसी दौरान आतंकियों ने गोली चला दी।

Open in App
ठळक मुद्देसेना के दो स्निफर डॉग को बॉडीकैम पहनाकर टारगेट हाउस के अंदर भेजा गया था।इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एक स्निफर डॉग एक्सेल को गोली लग गई।एक्सेल को आतंकियों की ओर से चलाई गई तीन गोलियां लगी और उसकी मौत तत्काल घटनास्थल पर हो गई।

बारामूला: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शनिवार को मुठभेड़ के दौरान स्निफर डॉग एक्सेल (Axel) भी गोली का शिकार हो गया। पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई। इस मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया और भारतीय सुरक्षाबल से जुड़े तीन जवान भी घायल हो गए।

दरअसल, सेना के दो स्निफर डॉग पर कैमरा लगाकर भेजा गया था ताकि आतंकियों के छिपे होने की असल जगह का पता लगाया जा सके। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और एक्सेल को गोली लग गई।

पुलिस और सेना द्वारा वानीगाम गांव में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया गया था। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके में कम से कम तीन आतंकी छुपे हैं, जिसमें एक पाकिस्तानी है।

एक्सेल को लगी तीन गोलियां

आतंकियों की मूवमेंट पर नजर रखने के लिए सेना के दो कुत्तों- बजाज और एक्सेल- को बॉडीकैम पहनाकर टारगेट हाउस के अंदर भेजा गया था। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच इस मुठभेड़ के दौरान एलेक्स को आतंकवादियों की ओर से चलाई गई तीन गोलियां लगी। अधिकारियों के अनुसार एक्सेल की मौत तत्काल घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ही रविवार को सुरक्षा बलों के साथ एक अन्य मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद के रूप में की गई है, जो बारामूला के पट्टन का रहने वाला था। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के बिन्नेर क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर शनिवार शाम को इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी की मौत हो गई। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मारे गए आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद भट के रूप में की गई, जो बारामूला के पट्टन का रहने वाला था। वह मई 2022 से सक्रिय था और उसका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से था। उसके पास से एक एके राइफल, दो मैगजीन आौर 30 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए