लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का तेजी से पता लगाने में स्वान दस्तों का सहारा ले रही सेना

By भाषा | Updated: February 9, 2021 18:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ फरवरी कोविड-19 की चिकित्सीय जांच में लगने वाले समय को कम करने के लिए देश में पहली बार सेना इस बीमारी का तेजी से पता लगाने के वास्ते अपने स्वान दस्तों का सहारा ले रही है।

सूंघने की जबरदस्त क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले स्वान दस्तों के ये सदस्य विस्फोटक और मादक पदार्थों का पता लगाने के साथ ही खोज एवं बचाव कार्यों समेत अन्य चुनौतीपूर्ण कार्यों में मददगार साबित होते हैं। अब इन्हें एक और जिम्मेदारी मिल गई है।

सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि तमिलनाडु से आने वाली प्रजाति के दो कुत्तों को पसीने एवं मूत्र के नमूनों को सूंघकर कोविड-19 का पता लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

वास्तविक नमूनों का उपयोग करके मंगलवार को दिल्ली छावनी स्थित सैन्य पशु चिकित्सालय में इनकी काबिलियत का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान, इनको संभालने वाले लोग पीपीई किट पहने रहे।

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित रिमाउंट वेट्रीनरी कॉर्प्स सेंटर के स्वान प्रशिक्षिण केंद्र के संचालक लेफ्टिनेंट कर्नल सुरिंदर सैनी ने कहा कि यह कुत्ते ना केवल सेना के लिए बल्कि पूरे देश के सबसे बेहतरीन स्वान सदस्यों में से एक हैं।

उन्होंने संवादददाताओं से कहा, ‘‘ब्रिटेन, फिनलैंड, फ्रांस, रूस, जर्मनी, लेबनान, यूएई और अमेरिका जैसा देशों में पहले ही कोविड-19 का पता लगाने के लिए कुत्तों को प्रशिक्षित किया गया है। विदेशों में पहले भी मलेरिया, मधुमेह और पार्किंसंस जैसे रोगों का पता लगाने में इनका उपयोग किया जाता था। हालांकि, भारत में पहली बार चिकित्सा संबंधी जानकारी का पता लगाने के लिए कुत्तों का उपयोग किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?