लाइव न्यूज़ :

सेना ने पुंछ हमले के संदिग्धों के स्केच जारी किए, 20 लाख का इनाम रखा, तलाशी अभियान जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 6, 2024 15:47 IST

हेलीकॉप्टर व ड्रोन से भी जंगल पर निगरानी रखी जा रही है। खोजी कुत्ते भी अभियान में शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के लिए 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने पुंछ हमले के संदिग्धों के स्केच जारी किए8 दिन से हजारों सै‍निक आतंकियों को खोज रहेहमलास्थल से सटे 20 किमी के क्षेत्र को जवानों ने घेर रखा है

जम्‍मू:  सेना ने उन दो संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे पुंछ शाहिस्तार में वायुसेना के वाहन पर हमले में शामिल थे। सेना, पुलिस, सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में हमलास्थल से सटे 20 किमी के क्षेत्र को जवानों ने घेर रखा है। हजारों सैनिक इस तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं।  इसी तरह से डुडू बसंतगढ़ में भी सैंकड़ों सैनिक 8 वें दिन भी लगातार अभी तक उन चार पाकिस्‍तानी आतंकियों की थाह नहीं पा सके थे जिन्‍होंने ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्‍य को मार डाला था।

शनिवार शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में पांच वायु सैनिक घायल हो गए। घायलों में शामिल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। हेलीकॉप्टर व ड्रोन से भी जंगल पर निगरानी रखी जा रही है। खोजी कुत्ते भी अभियान में शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के लिए 10 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। 

वहीं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन, डीआइजी तेजेंदर सिंह, सेना और खुफिया विभाग के अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षाबलों को आशंका है कि हमले में तीन से चार आतंकी शामिल रहे हैं। गत शनिवार शाम को वायु सेना के वाहनों पर आतंकी हमले में एक जवान शहीद और पांच घायल हुए थे। 

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने 10 से अधिक लोगो को हिरासत में ले लिया है। उच्च अधिकारी लगातार उनसे पूछताछ कर रहे हैं। जडा वाली गली से बिजी तक सटे जंगली इलाकों को खंगाला जा रहा है। ताकि आतंकी जंगलों से घाटी या राजौरी डेरा गली न जा सकें। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाPoliceआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?