लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती घोटालाः कर्नल रैंक के 5 अफसर फंसे, सीबीआई ने दर्ज किया मामला, 13 शहरों में 30 जगह छापे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 16, 2021 21:39 IST

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि यह तलाशी अभियान कपूरथला, बठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापट्टनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांग में चलाया गया.

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के छावनी स्थित बेस अस्पताल समेत 13 शहरों के 30 स्थानों पर तलाशी ली गई. सेना हवाई रक्षा कोर का लेफ्टिनेंट कर्नल एमसीएसएनए भगवान भर्ती गिरोह का मास्टरमाइंड है.शिकायत सीबीआई ने ब्रिगेडियर (सतर्कता) वी.के. पुरोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है.

नई दिल्लीः सीबीआई ने सेवा चयन बोर्ड केंद्रों के जरिये सेना में अफसरों की भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के 5 अधिकारियों, 12 अन्य कर्मियों और छह असैन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

इसको लेकर दिल्ली के छावनी स्थित बेस अस्पताल समेत 13 शहरों के 30 स्थानों पर तलाशी ली गई. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि यह तलाशी अभियान कपूरथला, बठिंडा, दिल्ली, कैथल, पलवल, लखनऊ, बरेली, गोरखपुर, विशाखापट्टनम, जयपुर, गुवाहाटी, जोरहाट और चिरांग में चलाया गया.

सेना हवाई रक्षा कोर का लेफ्टिनेंट कर्नल एमसीएसएनए भगवान भर्ती गिरोह का मास्टरमाइंड है और उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. जोशी ने कहा, ''तलाशी में भर्ती प्रक्रिया से संबंधित कई अपराध-संकेती दस्तावेज बरामद किए गए, जिनकी आगे की तहकीकात के लिए जांच की जा रही है.''

ये है शिकायत सीबीआई ने ब्रिगेडियर (सतर्कता) वी.के. पुरोहित की शिकायत पर कार्रवाई की है. शिकायत में आरोप लगाया गया था कि 28 फरवरी 2021 को जानकारी मिली कि नई दिल्ली बेस अस्पताल में अस्थायी तौर पर खारिज किए गए अधिकारी अभ्यर्थियों की समीक्षा चिकित्सा परीक्षा को पास कराने के लिए सेवारत कर्मी रिश्वत लेने में शामिल हैं.

शिकायत में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट कर्नल भगवान फिलहाल अध्ययन अवकाश पर हैं. नायब सूबेदार कुलदीप सिंह एसएसबी केंद्रों में संभावित अधिकारी अभ्यर्थियों से रिश्वत मांगने में शामिल हैं. चयन के लिए लाखों की रिश्वत सीबीआई ने कहा कि 31 एसएसबी केंद्र उत्तर के लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह, 6 माउंटेन डिवीजन ऑर्डनेंस यूनिट के लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.एस. चौहान, भर्ती महानिदेशालय के .कर्नल सुखदेव अरोड़ा, लेफ्टिनेंट कर्नल विनय, जीटीओ, चयन केंद्र दक्षिण, बेंगलुरु और मेजर भावेश कुमार ने अभ्यर्थियों के चयन में मदद की.

आरोप है कि अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को कई लाख रुपए की रिश्वत दी गई. लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र सिंह और मेजर भावेश कुमार ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से 10-15 अभ्यर्थियों से रिश्वत की अघोषित राशि प्राप्त की थी. सीबीआई ने मेजर भावेश कुमार की पत्नी देवयानी, उनके पिता सुरेंद्र कुमार और मां उषा कुमावत को पैसे लेने के आरोप में प्राथमिकी में नामज़द आरोपी बनाया है.

टॅग्स :दिल्लीसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील