लाइव न्यूज़ :

सेना गर्मियों की चुनौती के लिए तैयार, सुरक्षित अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करेंगे: वरिष्ठ अधिकारी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 21:03 IST

Open in App

खानबल (जम्मू कश्मीर), 23 फरवरी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा स्थिति में काफी सुधार हुआ है और सेना आईईडी विस्फोटकों के खतरे जैसी चुनौतियों और वार्षिक अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण कश्मीर में मौजूदा सुरक्षा स्थिति स्थिर है और यह 2019 के मुकाबले महत्वपूर्ण सुधार है।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वालों की संख्या में भी काफी कमी आयी है।

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम रिसॉर्ट सहित घाटी में पर्यटकों की भारी आमद सुधार की गवाही देती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम यह नहीं कह रहे हैं कि यह आतंकवाद-मुक्त है, लेकिन इसमें बहुत सुधार हुआ है और हमारे प्रयासों और (आतंकवाद विरोधी) अभियानों के लिए 'लोगों का समर्थन बढ़ रहा है।’’

अधिकारी ने कहा कि आने वाले गर्मी के महीने सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती हैं, खासकर पर्यटकों की अधिक संख्या और अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उन चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। हम मार्ग (यात्रा के) पर बलों की तैनाती का ध्यान रखेंगे और साथ ही जहां भी जरूरत होगी वहां अतिरिक्त बल लगाएंगे। हम एक सुरक्षित यात्रा के संचालन में सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम आगे अच्छे दिन देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप