लाइव न्यूज़ :

सेना ने शहीद जवान के नाम पर किया स्कूल का नामकरण

By भाषा | Updated: August 18, 2021 01:03 IST

Open in App

सेना ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब स्थित अपने एक स्कूल का नाम बदलकर 'शौर्य चक्र' से सम्मानित सैनिक राइफलमैन अब्दुल हामिद चारा के नाम पर किया। चारा 2000 में आतंकवादी-रोधी अभियान के दौरान शहीद हो गए थे। श्रीनगर में रक्षा प्रवक्ता कर्नल एमरोन मुसावी ने कहा, '' लोलाब के बहादुर बेटे को श्रद्धांजलि देने की पहल के तहत मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान चांदीगाम स्थित आर्मी के गुडविल स्कूल का नाम बदलकर शौर्य चक्र से सम्मानित राइफलमैन अब्दुल हामिद चारा के नाम पर किया गया।'' प्रवक्ता ने कहा कि अब स्कूल का नाम बदलकर 'हामिद चारा आर्मी गुडविल स्कूल' किया गया है। उन्होंने कहा कि चारा ने लोलाब में आंतकियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। मुसावी ने कहा कि चारा ने आंतकियों से लोहा लेते हुए अकेले ही लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मूसा को मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"