लाइव न्यूज़ :

दुश्मन की हर चुनौती से निपटने को पूरी तरह तैयार है सेना: लेफ्टिनेंट जनरल दास

By भाषा | Updated: September 18, 2021 16:15 IST

Open in App

जम्मू, 18 सितंबर चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एम के दास ने शनिवार को कहा कि सेना देश की रक्षा के लिए दुश्मनों से मिलने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

जम्मू कश्मीर लाइन इन्फैन्ट्री (जेएकेएलआई) रेजीमेंट से जुड़े लेफ्टिनेंट जनरल दास ने कहा कि जम्मू कश्मीर में स्थिति बेहतर हो रही है और सेना तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

दास यहां दनसाई में 40 सप्ताह के सफल प्रशिक्षण के बाद 126वें बैच के 460 नये भर्ती जवानों की पहली सत्यापन परेड से इतर मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना चुनौतियों से वाकिफ है और देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम के बाद जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की जरूरत के सवाल पर अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा प्रशिक्षण बहुत समकालीन है क्योंकि इसमें सभी प्रतिकूल परिस्थितियों और अनदेखी स्थितियों से निपटने के बारे में सिखाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?