लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: तीन मजदूरों की फर्जी मुठभेड़ मामले में सेना ने कैप्टन भूपेंद्र सिंह के खिलाफ कोर्ट मार्शल शुरू किया

By विशाल कुमार | Updated: April 4, 2022 11:26 IST

18 जुलाई, 2020 को, जम्मू के राजौरी के तीन मजदूरों- धरसाकरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय इम्तियाज अहमद और 16 वर्षीय मोहम्मद अबरार और राजौरी के कोटरंका के तारकासी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अबरार अहमद अमशीपोरा गांव में हुए फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्दे18 जुलाई, 2020 को जम्मू के राजौरी के तीन मजदूर अमशीपोरा फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे। सेना और पुलिस ने तीनों मजदूरों को अज्ञात उग्रवादी करार दिया था। सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी तीनों के राजौरी के मजदूर होने की पुष्टि हुई।

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा जम्मू के राजौरी के तीन मजदूरों के मारे जाने के डेढ़ साल बाद सेना ने अपने एक अधिकारी के खिलाफ कोर्ट-मार्शल की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने 62 राष्ट्रीय राइफल्स के कैप्टन भूपेंद्र सिंह के खिलाफ एक सामान्य कोर्ट-मार्शल शुरू किया है, जिसने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के अमशीपोरा गांव में यह कहते हुए गोलीबारी की थी कि गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए।

रक्षा प्रवक्ता ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि कोर्ट ऑफ इंक्वायरी और समरी ऑफ एविडेंस ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की सिफारिश के बाद सेना ने जुलाई, 2020 में दक्षिण कश्मीर के शोपियां स्थित ऑप अमशीपुरा में एक कैप्टन के खिलाफ सामान्य कोर्ट-मार्शल कार्यवाही शुरू की है।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि भारतीय सेना संचालन के नैतिक आचरण के लिए प्रतिबद्ध है। मामले पर आगे के अपडेट इस तरह से साझा किए जाएंगे ताकि कानून की उचित प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ की चार्जशीट में कैप्टन भूपेंद्र सिंह उर्फ मेजर बशीर खान पर अपहरण और राजौरी के तीन आदमियों की हत्या का भी आरोप लगाया था। पुलिस चार्जशीट में आगे उल्लेख किया गया था कि कैप्टन के अपराध का हथियार पुलिस ने बरामद कर लिया है।

18 जुलाई, 2020 को, जम्मू के राजौरी के तीन मजदूरों- धरसाकरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय इम्तियाज अहमद और 16 वर्षीय मोहम्मद अबरार और राजौरी के कोटरंका के तारकासी गांव के रहने वाले 25 वर्षीय अबरार अहमद अमशीपोरा गांव में हुए फर्जी मुठभेड़ में मारे गए थे। 

सेना और पुलिस ने तीनों मजदूरों को अज्ञात उग्रवादी करार दिया था और गुप्त रूप से उत्तरी कश्मीर के एक कब्रिस्तान में दफना दिया था।

परिवार की शिकायत और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद 18 सितंबर, 2020 को सेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी ने पुष्टि की कि अम्शीपोरा गांव में हुई गोलीबारी में मारे गए तीन लोग वास्तव में राजौरी के मजदूर थे। डीएनए परीक्षण के परिणामों से उनकी पहचान की पुष्टि हुई। सेना ने कैप्टन सिंह को हत्याओं में दोषी पाया था।

3 अक्टूबर, 2020 को, जम्मू-कश्मीर सरकार ने तीनों मजदूरों के शवों को निकाला और उनके परिवारों को सौंप दिया।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएनकाउंटरPoliceमनोज सिन्हाArmy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए