लाइव न्यूज़ :

सेना का हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के रामबन में आपात स्थिति में उतरा

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:11 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, 31 मार्च तकनीकी दिक्कत आने के बाद सेना के हेलीकॉप्टर को जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे।

रामबन जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. डी. नित्या ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों में एक मरीज भी था जिसे उधमपुर स्थित सेना के अस्पताल ले जाया जा रहा था। हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में रामबन की जिला पुलिस लाइन में उतरा।

एसएसपी ने कहा, ‘‘श्रीनगर में तैनात 15वीं कोर का एएलएच हेलीकॉप्टर उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले के मंसबल से उधमपुर जा रहा था। कुछ तकनीकी खराबी के कारण उसे पूर्वाह्न 10:45 पर आपात स्थिति में उतरना पड़ा।’’

उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे.... दो पायलट, दो तकनीकी स्टाफ और चार यात्री। उन्होंने बताया कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद हेलीकॉप्टर अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए