लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का हेलीकॉप्टर ALH ध्रुव, घायल हुए दोनों पायलट

By अनिल शर्मा | Updated: May 4, 2023 13:06 IST

ALH ध्रुव कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान जारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।हेलीकॉफ्टर पर दो पायलट समेत तीन सवार थे।दोनों पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

किश्तवाड़ः जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोग सवार थे। सेना के अधिकारी ने बताया कि सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ALH ध्रुव की तस्वीर सामने आई है।समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी तस्वीर के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का मलबा मारुसुदर नदीं में मिला है। ये नदी किश्तवाड़ जिले मे मारवाह-दछान से होकर बहती है। ALH ध्रुव कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव अभियान जारी है। 

गौरतलब है कि इस साल इस मार्च के शुरुआत में, अरुणाचल प्रदेश में मंडला पहाड़ी क्षेत्र के पास भारतीय सेना के एक चीता हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो पायलट मारे गए थे। दुर्घटना के बाद भारतीय सेना, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया था कि सेना का चीता हेलिकॉप्टर ऑपरेशनल सॉर्टी पर था, तभी उसका एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरहेलीकॉप्टरArmy
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील