लाइव न्यूज़ :

साउथ ब्लॉक से दिल्ली कैंट शिफ्ट किया जाएगा सेना मुख्यालय: सूत्र

By भाषा | Updated: February 20, 2020 06:29 IST

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मौजूदा संसद भवन के पुनर्विकास की योजना के तहत संसद भवन की नयी इमारत, केन्द्रीय सचिवालय और सेंट्रल विस्टा को नये सिरे से बनाने का फैसला किया है।

Open in App

सेना मुख्यालय को रायसीना हिल्स में स्थित ऐतिहासिक साउथ ब्लॉक से दिल्ली कैंट इलाके में ले जाया जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नये 'सेना भवन' के निर्माण के लिये शुक्रवार को भूमि पूजन कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि इस प्रक्रिया को पूरा होने में पांच साल लग सकते हैं। फिलहाल साउथ ब्लॉक में प्रधानमंत्री कार्यालय, रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय हैं, जबकि नॉर्थ ब्लॉक में गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय है। दोनों ब्लॉक उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आते हैं।

संसद भवन के पुनर्विकास योजना के तहत नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और बहुत सारी अन्य इमारतों को गिराकर नयी संसद बनने वाली है। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने मौजूदा संसद भवन के पुनर्विकास की योजना के तहत संसद भवन की नयी इमारत, केन्द्रीय सचिवालय और सेंट्रल विस्टा को नये सिरे से बनाने का फैसला किया है। तीन चरणों वाली इस योजना को 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

वरिष्ठ संविधानविद सुभाष कश्यप ने सोमवार को संसद भवन के पुनर्विकास की योजना को सार्वजनिक कोष का अपव्यय बताते हुये कहा कि इससे संसद और झोपड़ी के बीच की खाई बढ़ेगी।कश्यप ने संसद भवन और झोपड़ी के बीच की खाई को खत्म करने के गांधी जी के संदेश का हवाला देते हुये कहा कि इससे (परियोजना) संसद और झोपड़ी के बीच की खाई और अधिक बढ़ेगी।

कश्यप ने इस परियोजना के औचित्य पर सवाल उठाते हुये कहा, ‘‘हमारा संसद भवन दुनिया के अन्य संसद भवनों की तुलना में बहुत ही अद्वितीय है, मौजूदा संसद भवन से काम चल ही रहा है तो हम नयी नयी इमारतें बनाकर, नये ताजमहल बनाकर, क्या जनता को खुश करना चाहते हैं? मैं समझता हूं कि यह गांधी जी के विचारों के विपरीत है।’’

टॅग्स :दिल्लीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप