लाइव न्यूज़ :

सैन्य कमांडर भिंडर ने चेतक कोर की प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया

By भाषा | Updated: June 25, 2021 18:28 IST

Open in App

जयपुर, 25 जून सेना की सप्त शक्ति कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह भिंडर ने बीकानेर के पास महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चेतक कोर के अधीनस्थ जवानों के प्रशिक्षण का जायजा लिया।

सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने यहां बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल भिंडर ने 24-25 जून 2021 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चेतक कोर के अधीनस्थ जवानों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। जनरल ऑफिसर ने इस इकाई की तोपखाना और बख्तरबंद रेजीमेंट की फायरिंग के साथ-साथ उनके हर मौसम में मुकाबला करने की क्षमता का मूल्यांकन भी किया।

लेफ्टिनेंट जनरल भिंडर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैनिकों के साथ बातचीत की और उत्कृष्ट प्रशिक्षण मानकों और संचालनात्मक तैयारियों के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने सभी कर्मियों को महामारी के बीच अपनी निरंतर कड़ी मेहनत जारी रखने और हर स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया।

इस महामारी से डटकर मुकाबला करने के बावजूद दक्षिण पश्चिमी कमान ने अपना ध्यान परिचालनगत तैयारियों पर केंद्रित कर रखा है। इस दौरान चेतक कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार मागो भी उनके साथ मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए