लाइव न्यूज़ :

'उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर, पर कुछ कहा नहीं जा सकता', बोले सेना प्रमुख- आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं

By भाषा | Updated: January 12, 2023 13:14 IST

जम्मू-कश्मीर में हालात का जिक्र करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति पर अमल जारी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आंतकवाद और आतंकवादी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अब भी बरकरार है।

Open in App
ठळक मुद्दे किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में भारतीय सैनिकों की तैनाती की गई हैः सेना प्रमुखसेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि दोनों पक्ष सात में पांच मुद्दों का समाधान निकालने में कामयाब रहे हैं।

नयी दिल्लीः सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चीन से सटी सीमा पर हालात ‘स्थिर’ हैं, लेकिन ‘कुछ कहा नहीं जा सकता’ और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में भारतीय सैनिकों की तैनाती की गई है।

सेना दिवस से पहले दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में जनरल पांडे ने यह भी कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात सैनिक, विरोधी के किसी भी नापाक मंसूबे को दृढ़ता से नाकाम करने के लिए मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालात स्थिर और नियंत्रण में हैं, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए एलएसी पर पर्याप्त बलों की तैनाती की गई है।

जनरल पांडे ने कहा, “हमारे सैनिक मजबूत स्थिति बनाए रखने में सफल रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष सात में पांच मुद्दों का समाधान निकालने में कामयाब रहे हैं। सेना प्रमुख ने कहा, “हमारे बीच सैन्य और कूटनीतिक, दोनों स्तरों पर बातचीत जारी है।”

जम्मू-कश्मीर में हालात का जिक्र करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि फरवरी 2021 में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम को लेकर बनी सहमति पर अमल जारी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि आंतकवाद और आतंकवादी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अब भी बरकरार है। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को महिला कर्मियों को सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। 

टॅग्स :मनोज पांडेArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर