लाइव न्यूज़ :

थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे यूएई, सऊदी अरब के लिए रवाना हुए

By भाषा | Updated: December 8, 2020 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर थलसेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएएई) और सऊदी अरब के छह दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए, जो खाड़ी क्षेत्र के दो प्रभावशाली देशों के साथ भारत के बढ़ते रणनीतिक संबंधों को प्रदर्शित करता है।

कई अरब देशों के साथ इजराइल के सामान्य हो रहे संबंधों और ईरान के शीर्ष परमाणु हथियार वैज्ञानिक मोहसिन फख्रीजादेह की हत्या सहित खाड़ी क्षेत्र में तेजी से हो रहे घटनाक्रमों के बीच जनरल नरवणे की यह यात्रा हो रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह पहला मौका है जब कोई भारतीय थल सेना प्रमुख दो खाड़ी देशों की यात्रा कर रहे हैं।

जनरल नरवणे का पहला गंतव्य संयुक्त अरब अमीरात होगा, जहां वह वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग प्रगाढ़ करने पर चर्चा करेंगे।

थल सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘थल सेना प्रमुख जनरल नरवणे संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब की नौ से 14 दिसंबर तक यात्रा के लिए रवाना हुए हैं।’’

आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक वह 13-14 दिसंबर को सऊदी अरब की यात्रा करेंगे।

बयान में कहा गया है, ‘‘वह सऊदी अरब और भारत के बीच शानदार रक्षा सहयोग को सुरक्षा प्रतिष्ठानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकों के माध्यम से आगे बढ़ाएंगे तथा रक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। ’’

बयान में कहा गया है कि जनरल नरवणे रॉयल सऊदी लैंड बल के मुख्यालय का दौरा करेंगे। यह संयुक्त बल कमान मुख्यालय है। वह किंग अब्दुल अजीज मिलिट्री एकेडमी का भी दौरा करेंगे।

थल सेना प्रमुख के सऊदी अरब के राष्ट्रीय डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा करने और संस्थान के छात्रों एवं संकाय सदस्यों को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील