लाइव न्यूज़ :

समलैंगिक संबंधों पर बोले आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत- सेना में नहीं गे-सेक्स की इजाजत

By भाषा | Updated: January 11, 2019 02:20 IST

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि उनका बल कानून से ऊपर नहीं है लेकिन सेना में समलैंगिक यौन संबंध और व्यभिचार को अनुमति देना संभव नहीं होगा।

Open in App

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने संवाददाता सम्मेलन में 10 जनवरी को कहा कि सेना में  गे-सेक्स (Gay Sex) का वह आदेश कभी नहीं देंगे। रावत ने कहा कि समलैंगिक यौन संबंधों को लेकर सेना के अपने अलग नियम हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में समलैंगिक यौन संबंधों और व्यभिचार की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सेना प्रमुख ने यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा वयस्कों के बीच समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने तथा ब्रिटिश कालीन व्यभिचार संबंधी एक कानूनी प्रावधान को निरस्त करने के कुछ महीने बाद दिया है।

उच्चतम न्यायालय के दो ऐतिहासिक फैसलों के असर से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए जनरल रावत ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘सेना में, यह स्वीकार्य नहीं है।’’ 

सेना प्रमुख ने कहा कि उनका बल कानून से ऊपर नहीं है लेकिन सेना में समलैंगिक यौन संबंध और व्यभिचार को अनुमति देना संभव नहीं होगा।

 सैनिकों और अधिकारियों को उनके परिवार के बारे में चितिंत नहीं होने दिया जा सकता।

उन्होंने व्यभिचार पर कहा, ‘‘सेना रूढिवादी है। सेना एक परिवार है। हम इसे सेना में होने नहीं दे सकते।’’ उन्होंने कहा कि सीमाओं पर तैनात सैनिकों और अधिकारियों को उनके परिवार के बारे में चितिंत नहीं होने दिया जा सकता।सेना के जवानों का आचरण सेना अधिनियम से संचालित होता है।

जनरल रावत ने कहा, ‘‘सेना में हमें कभी नहीं लगा कि यह हो सकता है। जो कुछ भी लगता था उसे सेना अधिनियम में डाला गया। जब सेना अधिनियम बना तो इसके बारे में सुना भी नहीं था। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह होने वाला है। हम इसे कभी अनुमति नहीं देते। इसलिए इसे सेना अधिनियम में नहीं डाला गया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जो कहा जा रहा है या जिस बारे में बात हो रही है उसे भारतीय सेना में होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ 

हालांकिज जनरल रावत ने साथ ही कहा कि सेना कानून से ऊपर नहीं है और उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च न्यायिक संस्था है।

दरअसल, सेना व्यभिचार के मामलों से जूझ रही है और आरोपियों को अक्सर कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ता है। सेना की भाषा में व्यभिचार को ‘‘साथी अधिकारी की पत्नी का स्नेह पाना’’ के रूप में परिभाषित किया गया है।

सेना प्रमुख ने 15 जनवरी को सेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम देश के कानून से परे नहीं हैं लेकिन जब आप भारतीय सेना में शामिल होते हैं तो आपके पास जो अधिकार हैं वे हमारे पास नहीं होते हैं। कुछ चीजों में अंतर है।’’ 

क्या था सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिकता के ऊपर फैसला 

गौरतलब है कि बीते सितंबर में उच्चतम न्यायालय की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने एकमत से वयस्कों के बीच आपसी सहमति से अप्राकृतिक यौन संबंधों को अपराध घोषित करने वाली भादंसं की धारा 377 को निरस्त किया था। अदालत ने कहा था कि यह समानता के अधिकार का उल्लंघन करती है।

पिछले साल उच्चतम न्यायालय ने व्यभिचार संबंधी ब्रिटिश कालीन कानूनी प्रावधान को निरस्त करते हुए कहा था कि यह असंवैधानिक है और महिलाओं को ‘‘पतियों की संपत्ति’’ मानता है।

टॅग्स :बिपिन रावतसमलैंगिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

क्राइम अलर्टAgra: ननद को दिल दे बैठी भाभी, शारीरिक संबंध बनाए, परिवार में मचा कोहराम

भारतEbrahim Raisi Chopper Crash: जनरल बिपिन रावत से लेकर वाईएस राजशेखर रेड्डी, हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वजह से हुआ इन भारतीयों का निधन, जानें

ज़रा हटकेबुर्का पहने 'महिला डॉक्टर' निकला पुरुष, तीन हफ्तों तक करता रहा मरीजों का इलाज, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

भारतसमलैंगिकता एक विकार, समलैंगिक शादियों को कानूनी मान्यता देने पर यह और बढ़ेगा: सर्वेक्षण में दावा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए